Uttarakhand News: छात्रों से कार धुलवाने मामले में शिक्षक निलंबित

चमोली, 28 सितम्बर 2025। शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं से निजी कार्य करवाने और विभागीय आचरण नियमावली के उल्लंघन के आरोप में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, जूनीबार (थराली) के सहायक अध्यापक घनश्याम तिवाड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वीडियो वायरल होने से विभाग की छवि धूमिल जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.) चमोली धर्म सिंह […]

चमोली, 28 सितम्बर 2025। शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं से निजी कार्य करवाने और विभागीय आचरण नियमावली के उल्लंघन के आरोप में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, जूनीबार (थराली) के सहायक अध्यापक घनश्याम तिवाड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

वीडियो वायरल होने से विभाग की छवि धूमिल

जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.) चमोली धर्म सिंह रावत द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शिक्षक घनश्याम तिवाड़ी छात्रों से अपनी निजी कार धुलवाते हुए नजर आए। इस घटना से विभाग की छवि धूमिल हुई और शिक्षक पद की गरिमा को ठेस पहुँची है।

पठन-पाठन बाधित, नियमों का उल्लंघन

आदेश में कहा गया है कि विद्यालय अवधि में छात्र-छात्राओं से निजी कार्य करवाने से उनका पठन-पाठन बाधित हुआ, जो कर्मचारी आचरण नियमावली का घोर उल्लंघन है।

जांच के आदेश

प्रकरण की जांच के लिए उप शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.) थराली को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करनी होगी।

निलंबन अवधि की शर्तें

निलंबन अवधि में घनश्याम तिवाड़ी को नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता (50% वेतन के बराबर) दिया जाएगा।

  • उन्हें उप शिक्षा अधिकारी, थराली के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
  • वे अपनी दैनिक उपस्थिति वहीं दर्ज करेंगे।
  • संबंधित अधिकारी की अनुमति के बिना वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
  • निलंबन अवधि में वे किसी अन्य व्यवसाय या सेवा में संलिप्त नहीं रहेंगे।

Also Read This

बड़ी खबर: सृष्टि कंडारी मौत मामले में सीएम धामी का एक्शन। CBCID जांच के दिए आदेश

देहरादून। उत्तराखंड की सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले...

भीषण आग: प्रसिद्ध तमंग मोमोज रेस्टोरेंट जलकर खाक । सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप

नैनीताल। कमल जगाती उत्तराखंड के पर्यटन नगरी नैनीताल में शुक्रवार तड़के एक बड़ा अग्निकांड हो गया। मां नयना देवी मंदिर के समीप स्थित न्यू पालिका...

Related Posts