ऑपरेशन कालनेमि: पुलिस ने 5500 से अधिक लोगों का किया सत्यापन। 14 गिरफ्तार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुरू हुआ ऑपरेशन कालनेमि अब और अधिक प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा। रविवार को पटेल भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में आईजी कानून व्यवस्था डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत अब तक सभी जिलों में 5500 से ज्यादा […]

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुरू हुआ ऑपरेशन कालनेमि अब और अधिक प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा।

रविवार को पटेल भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में आईजी कानून व्यवस्था डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत अब तक सभी जिलों में 5500 से ज्यादा लोगों का सत्यापन किया जा चुका है।

अब तक की कार्रवाई

  • कुल सत्यापन: 5500+ लोग
  • गिरफ्तारियां: 14 आरोपी गिरफ्तार
  • बांग्लादेशी नागरिक: पकड़े गए विदेशी नागरिकों को बीएसएफ के सहयोग से वापस भेजा गया
  • निरोधात्मक कार्रवाई: 1182 लोगों पर कार्रवाई

हरिद्वार और देहरादून में सबसे ज्यादा कार्रवाई

आईजी ने बताया कि अब तक सबसे ज्यादा सत्यापन हरिद्वार जिले में हुआ, जहाँ 2704 लोगों की जांच की गई और इनमें से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
वहीं, देहरादून में 922 लोगों का सत्यापन हुआ, जिनमें से 4 को गिरफ्तार किया गया।

ऑपरेशन कालनेमि का उद्देश्य

डॉ. भरणे ने कहा कि यह ऑपरेशन समाज में सकारात्मक संदेश दे रहा है। देवभूमि की पवित्रता और जनता की आस्था के साथ छल करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने बताया कि शासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और मुख्यालय स्तर पर एक समिति का गठन भी किया गया है। यह समिति रोजाना की कार्रवाई की निगरानी कर रही है और शासन को रिपोर्ट भेज रही है।

अन्य जिलों में भी सख्ती

आईजी ने बताया कि टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिलों में भी लगातार कार्रवाई जारी है। सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस अभियान को प्राथमिकता देते हुए और अधिक प्रभावी तरीके से लागू करें!

Also Read This

एक्शन: एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी के आदेशों पर 150 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध एवं अनधिकृत भू-विन्यास के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत देहरादून के रानीपोखरी...

बड़ी खबर: ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला, कांग्रेस के पदों से हटने का किया ऐलान

देहरादून: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से उनके पूर्व OSD से जुड़े मामले में कार्रवाई और देहरादून में नकदी व आभूषण बरामद होने की...

Related Posts