एक्शन : सीएम के निर्देश पर मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के डीपीआरओ के आदेश रद्द

  वायरल पत्र का सीएम धामी ने लिया संज्ञान : दिए जांच के निर्देश सरकारी कार्यों में स्थानीय लोगों को सर्वोच्च प्राथमिकता का निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के संबंध में जिला पंचायतराज अधिकारी, टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी द्वारा जारी आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के साथ […]

 

  • वायरल पत्र का सीएम धामी ने लिया संज्ञान : दिए जांच के निर्देश
  • सरकारी कार्यों में स्थानीय लोगों को सर्वोच्च प्राथमिकता का निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के संबंध में जिला पंचायतराज अधिकारी, टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी द्वारा जारी आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के साथ ही मामले की पूरी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी जिले के जिला पंचायतराज अधिकारियों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन आदि कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार करने हेतु मकानों पर नम्बर प्लेट लगाने का कार्य एक बाहरी व्यक्ति को देने से संबंधित पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुए थे।

मुख्यमंत्री ने उक्त प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए इस संबंध में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार के संकल्प के अनुरूप सभी योजनाएँ और कार्यक्रम जनहित, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ लागू होने आवश्यक हैं।

सभी कार्यों में स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों का पूरा ध्यान रखने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने दोहराया कि रू. 10 करोड़ तक के सरकारी अधिप्राप्तियों में स्थानीय लोगों को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने हेतु सरकार के द्वारा जारी आदेशों का हर स्तर पर सख्ती से अनुपालन किया जाए।

Also Read This

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत; 5 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की...

बिग ब्रेकिंग : 17 IAS-PCS अधिकारियों के भी ट्रांसफर , देंखे लिस्ट 

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के 17 अधिकारियों की...

Related Posts