बड़ी खबर: हरीश रावत के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक हरीश धामी। कही सामूहिक इस्तीफे की बात

उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के भीतर एक बार फिर बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा होता नजर आ रहा है। चुनाव से ठीक पहले पार्टी के अंदर खींचतान तेज हो गई है, जिससे संगठन पर असर पड़ने की आशंका है। हरीश धामी का बड़ा बयान, फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने […]

उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के भीतर एक बार फिर बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा होता नजर आ रहा है। चुनाव से ठीक पहले पार्टी के अंदर खींचतान तेज हो गई है, जिससे संगठन पर असर पड़ने की आशंका है।

हरीश धामी का बड़ा बयान, फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप

धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत पर तीखा हमला बोला है।

हरीश धामी ने अपने बयान में कहा कि हरक सिंह रावत का हालिया बयान निंदनीय है। उन्होंने 2016 की घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि रावत ने कुछ विधायकों को बीजेपी में शामिल कर कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का काम किया था।

ये भी पढ़े :

‘दलबदल का महापाप’ बताकर साधा निशाना

धामी ने कहा कि उत्तराखंड में दलबदल की शुरुआत हरक सिंह रावत के कारण हुई, जिससे कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने हाईकमान से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।

हरीश धामी ने अपने समर्थकों और हरीश रावत के समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि आत्मसम्मान के लिए सामूहिक इस्तीफा देने पर विचार करना चाहिए।

राजनीतिक संकट

धामी के इस बयान के बाद कांग्रेस में अंदरूनी विवाद और गहराने की संभावना है। यदि यह विवाद बढ़ता है तो आगामी चुनावों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

Also Read This

बड़ी खबर: दून में शराब ओवररेटिंग की शिकायतों पर डीएम का देर रात एक्शन, कई जगह मिलीं अनियमितताएं

ओवररेटिंग की शिकायतों पर जिला प्रशासन की सघन छापेमारी, स्टॉक रजिस्टर अपडेट न मिलने से लेकर अनधिकृत सेल्समैन तक पकड़े गएदेहरादून। 1 अक्तूबर...

सुगंधित पौधों से बनेंगे बाजार योग्य उत्पाद! डॉल्फिन संस्थान में खास ट्रेनिंग

Dehradun News: डॉल्फिन (पी.जी.) इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज, देहरादून के फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री एवं केमिस्ट्री विभाग की ओर से “Essential Oils: From Plant...

Related Posts