शर्मनाक: नशे में धुत लिपिक ने की सहायक अध्यापिका से छेड़छाड़। मुकदमा दर्ज

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र स्थित एक सरकारी कन्या जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापिका के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में ही कार्यरत लिपिक ने ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर बहादराबाद पुलिस […]

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र स्थित एक सरकारी कन्या जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापिका के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में ही कार्यरत लिपिक ने ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ का प्रयास किया।

पीड़िता की शिकायत पर बहादराबाद पुलिस ने आरोपी लिपिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला एक कन्या जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। उसी विद्यालय में  युवक लिपिक के पद पर कार्यरत है। विद्यालय में शेष स्टाफ सभी महिलाएं हैं।

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, 10 मई को ड्यूटी के दौरान, जब वह अपनी एक महिला सहकर्मी के साथ विद्यालय की रसोई की ओर जा रही थीं, तभी आरोपी वरुण ने उनका हाथ पकड़ लिया और अभद्रता करने लगा।

महिला सहकर्मी ने साहस दिखाते हुए तत्काल आरोपी को धक्का देकर विरोध किया और शोर मचा दिया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी नशे की हालत में था।

घटना के बाद पीड़िता ने बहादराबाद थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts