Uttarakhand Crime News: नशाखोर कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट ..

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के भवाली में नशे के आदि कलयुगी बेटे ने रुपयों के लेनदेन में अपने पिता को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा। पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर फोरेंसिक व अन्य छानबीन शुरू की। भवाली गांव के समीप कैलाश व्यू नामक जगह में रुपये देने से इनकार करने से […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के भवाली में नशे के आदि कलयुगी बेटे ने रुपयों के लेनदेन में अपने पिता को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा। पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर फोरेंसिक व अन्य छानबीन शुरू की।
भवाली गांव के समीप कैलाश व्यू नामक जगह में रुपये देने से इनकार करने से नाराज कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को लाठी डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना को अंजाम देने वाला युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, नगारी गांव निवासी सचिन सदाशंकर ने शनिवार लगभग 11 बजे अपने पिता से पैसे मांगे। पिता ने पैसे देने से इनकार किया तो उसने गुस्से में आकर लाठी डंडे से अपने पिता को पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी हैं।
पुलिस ने बताया कि रुपये के विवाद में पुत्र ने शराब के नशे में पिता पर वार कर दिया। सिर पर चोट लगने से पिता की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस फोरेंसिक व अन्य साक्ष्य जुटा रही है। कहा कि आरोपी सचिन ने माना की उसने आवेश में आकर हमला किया था। घटना के बाद मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम और फिर परिजनों को सौंपने की तैयारी चल रही है।

Also Read This

एक्शन: एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी के आदेशों पर 150 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध एवं अनधिकृत भू-विन्यास के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत देहरादून के रानीपोखरी...

बड़ी खबर: ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला, कांग्रेस के पदों से हटने का किया ऐलान

देहरादून: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से उनके पूर्व OSD से जुड़े मामले में कार्रवाई और देहरादून में नकदी व आभूषण बरामद होने की...

Related Posts