Uttarakhand News: देह व्यापार का भंडाफोड़। पांच गिरफ्तार

देहरादून।[Uttarakhand News] मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) और विकासनगर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हरबर्टपुर की सोनिया बस्ती में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। देर रात की गई छापेमारी में पुलिस ने एक युवती समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शामिल […]

देहरादून।[Uttarakhand News]

मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) और विकासनगर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हरबर्टपुर की सोनिया बस्ती में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। देर रात की गई छापेमारी में पुलिस ने एक युवती समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  • हरिकिशोर उर्फ राजकुमार (चिरंजीपुर, मंडी चौक निवासी)
  • जयनारायण शर्मा (गांव कांडा, बड़कोट, उत्तरकाशी – मकान का केयरटेकर)
  • विक्की (रामबाग, हरबर्टपुर निवासी – ग्राहक)
  • उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला
  • हरियाणा निवासी एक युवती

गिरफ्तारी के समय मौके से पुलिस को 2350 रुपये नकद और आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।

ग्राहक बनकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी हरिकिशोर उर्फ राजकुमार ने खुद को ग्राहक बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने अपना असली परिचय बताया। जांच में सामने आया कि वही इस देह व्यापार का संचालक है और अधिकतर लोग उसे राजकुमार नाम से ही जानते हैं।

कैसे चलता था रैकेट?

पुलिस पूछताछ में केयरटेकर जयनारायण शर्मा ने कबूला कि मकान राजकुमार ने किराये पर लिया था। वह ग्राहकों और युवतियों को कमरे उपलब्ध कराता था। वहीं, महिला और युवती ने बताया कि राजकुमार ही उनसे फोन पर संपर्क करता था और गूगल पे के जरिए भुगतान करता था।

SSP को मिली थी गुप्त सूचना

कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने मीडिया को बताया कि देह व्यापार के संचालन की सूचना एसएसपी को गुप्त रूप से मिली थी। इसके बाद AHTU प्रभारी हरिओम राज चौहान को कार्रवाई के निर्देश दिए गए और पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी की।

मुकदमा दर्ज

सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Also Read This

एक्शन: एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी के आदेशों पर 150 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध एवं अनधिकृत भू-विन्यास के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत देहरादून के रानीपोखरी...

बड़ी खबर: ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला, कांग्रेस के पदों से हटने का किया ऐलान

देहरादून: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से उनके पूर्व OSD से जुड़े मामले में कार्रवाई और देहरादून में नकदी व आभूषण बरामद होने की...

Related Posts