Uttarakhand News: डॉक्टरों के 287 पदों पर जल्द होगी भर्ती । चयन बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

देहरादून। उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से खाली पड़े डॉक्टरों के पदों को भरने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शासन ने 287 चिकित्साधिकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) को भेजा जा चुका है। इन 287 […]

देहरादून। उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से खाली पड़े डॉक्टरों के पदों को भरने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शासन ने 287 चिकित्साधिकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) को भेजा जा चुका है।

इन 287 पदों में 231 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे, जबकि 56 पद बैकलॉग के अंतर्गत शामिल हैं। जल्द ही चयन बोर्ड द्वारा विज्ञापन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार प्राथमिकता के आधार पर भर्ती प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

प्रदेश के कई दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य इकाइयों में डॉक्टरों की भारी कमी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा था। अब इन पदों के भरने से ग्रामीण और पर्वतीय इलाकों में भी चिकित्सा सुविधाएँ बेहतर होंगी।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि चयन बोर्ड को निर्देश दिए गए हैं कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि जल्द से जल्द डॉक्टरों की तैनाती की जा सके।

इस निर्णय से प्रदेश के स्वास्थ्य ढाँचे को मजबूती मिलेगी और आम जनता को राहत पहुँचेगी, विशेष रूप से उन इलाकों में जहाँ अब तक डॉक्टरों की तैनाती नहीं हो सकी थी।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts