Uttarakhand Holiday: उत्तराखंड में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित। देखें आदेश

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने 1 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को दशहरा (विजयदशमी) के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। अवकाश सूची में संशोधन पूर्व में जारी अवकाश सूची (30 दिसंबर 2024) को संशोधित करते हुए सरकार ने अधिसूचना संख्या 373/XXXI(15)G/25-74(सा०)/2016 के अंतर्गत […]

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने 1 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को दशहरा (विजयदशमी) के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

अवकाश सूची में संशोधन

पूर्व में जारी अवकाश सूची (30 दिसंबर 2024) को संशोधित करते हुए सरकार ने अधिसूचना संख्या 373/XXXI(15)G/25-74(सा०)/2016 के अंतर्गत यह आदेश जारी किया। इसमें स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश अनुसूची-03 के क्रमांक 13 में दर्शाए गए दशहरा (महानवमी) के स्थान पर लागू होगा।

बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अवकाश नीगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत भी मान्य रहेगा। इसका अर्थ है कि बैंक, कोषागार और उनकी उपशाखाएं भी 1 अक्टूबर को बंद रहेंगी।

सभी विभागों को भेजा गया निर्देश

अधिसूचना की प्रति उच्च न्यायालय नैनीताल, सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सचिवों और मीडिया इकाइयों को भेज दी गई है। इस आदेश पर सचिव विनोद कुमार सुमन ने हस्ताक्षर किए हैं।

Also Read This

बड़ी खबर: सृष्टि कंडारी मौत मामले में सीएम धामी का एक्शन। CBCID जांच के दिए आदेश

देहरादून। उत्तराखंड की सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले...

भीषण आग: प्रसिद्ध तमंग मोमोज रेस्टोरेंट जलकर खाक । सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप

नैनीताल। कमल जगाती उत्तराखंड के पर्यटन नगरी नैनीताल में शुक्रवार तड़के एक बड़ा अग्निकांड हो गया। मां नयना देवी मंदिर के समीप स्थित न्यू पालिका...

Related Posts