Uttarakhand News:गधेरे में पानी के तेज बहाव में बहा वन दरोगा

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के बैतालघाट क्षेत्र स्थित गधेरे में घर को लौट रहा वन दरोगा पानी के तेज बहाव में बह गया। उसकी खोजबीन के लिए एस.डी.आर.एफ.की टीम ने रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन अबतक हाथ खाली हैं। नैनीताल जिले के दुर्गम बेतालघाट और खैरना को जोड़ने वाले मोटर मार्ग में बुधवार की […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के बैतालघाट क्षेत्र स्थित गधेरे में घर को लौट रहा वन दरोगा पानी के तेज बहाव में बह गया। उसकी खोजबीन के लिए एस.डी.आर.एफ.की टीम ने रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन अबतक हाथ खाली हैं।
नैनीताल जिले के दुर्गम बेतालघाट और खैरना को जोड़ने वाले मोटर मार्ग में बुधवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे अपनी बाइक से जा रहे सिमलखा निवासी 35 वर्षीय फॉरेस्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट और उनके साथी डोलकोट गधेरे के तेज बहाव में बह गए। खैरना से सिमलखा की तरफ को जा रहे दोनों असंतुलित होकर बाइक समेत बह गए।

देवेंद्र के साथी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मदद के लिए आए लेकिन पानी के तेज बहाव और घनघोर अंधेरे के कारण उन्हें कुछ नहीं दिखा।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद एस.डी.आर.एफ.के साथ लोक निर्माण विभाग की दो जे.सी.बी.मशीन को रैस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया।

देर रात तक देवेंद्र का कुछ पता नहीं चल सका था। आज एक बार फिर से उसकी खोजबीन के लिए रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।
ग्रामीणों की सूचना पर बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, पटवारी कमल जोशी, मो.शकील अहमद आदि दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे।

Also Read This

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत; 5 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की...

बिग ब्रेकिंग : 17 IAS-PCS अधिकारियों के भी ट्रांसफर , देंखे लिस्ट 

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के 17 अधिकारियों की...

Related Posts