Uttarakhand News:ग्राफिक एरा हॉस्पिटल को मिला लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड

देहरादून, 28 अगस्त। उत्तराखंड का नाम देशभर में रोशन करने वाले ग्राफिक एरा हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और नई उपलब्धियों के चलते अस्पताल को ई.टी. लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड नॉर्थ 2025 की दो महत्वपूर्ण श्रेणियों में सम्मानित किया गया है। दिल्ली के एक प्रतिष्ठित होटल में […]

देहरादून, 28 अगस्त। उत्तराखंड का नाम देशभर में रोशन करने वाले ग्राफिक एरा हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और नई उपलब्धियों के चलते अस्पताल को ई.टी. लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड नॉर्थ 2025 की दो महत्वपूर्ण श्रेणियों में सम्मानित किया गया है।

दिल्ली के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित समारोह में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने यह अवॉर्ड प्रदान किए। ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस को सर्वश्रेष्ठ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (Best Multispeciality Hospital) और हेल्थकेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर में उत्कृष्टता (Excellence in Healthcare Infrastructure) का खिताब मिला।

चेयरमैन और मेडिकल डायरेक्टर ने लिया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान पहला पुरस्कार ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने ग्रहण किया। वहीं दूसरा सम्मान अस्पताल की ओर से मेडिकल डायरेक्टर डॉ. पुनीत त्यागी ने प्राप्त किया।

चिकित्सा जगत में नई मिसाल

पिछले कुछ वर्षों में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में स्वास्थ्य सेवाओं का नया स्तर स्थापित किया है। अस्पताल की टीम ने जटिलतम सर्जरी और अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया है।

हाल ही में यहां की डॉक्टरों की टीम ने कुशिंग्स सिंड्रोम (Cushing’s Syndrome) का बिना मस्तिष्क खोले सफल ऑपरेशन कर चिकित्सा क्षेत्र में नई मिसाल पेश की। इस उपलब्धि ने न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में अस्पताल की पहचान को और मजबूत किया है।

Also Read This

एक्शन: एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी के आदेशों पर 150 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध एवं अनधिकृत भू-विन्यास के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत देहरादून के रानीपोखरी...

बड़ी खबर: ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला, कांग्रेस के पदों से हटने का किया ऐलान

देहरादून: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से उनके पूर्व OSD से जुड़े मामले में कार्रवाई और देहरादून में नकदी व आभूषण बरामद होने की...

Related Posts