हाईकोर्ट न्यूज: हरिद्वार के खाद्य अधिकारी पर गंभीर आरोप। सरकार और ईडी से मांगा जवाब जवाब

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हरिद्वार के खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने संबंधी याचिका में राज्य सरकार सहित ई.डी.और अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा है। मामले के अनुसार, हरिद्वार के यशपाल सिंह ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर कहा कि हरिद्वार […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हरिद्वार के खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने संबंधी याचिका में राज्य सरकार सहित ई.डी.और अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा है।

मामले के अनुसार, हरिद्वार के यशपाल सिंह ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर कहा कि हरिद्वार के खाद्य जिलापूर्ति अधिकारी तेजबल भ्रष्ट अधिकारी हैं। इनके पास आय से अधिक संपत्ति है जो कि नौकरी के दौरान खरीदी गई है। जिसमें होटल, रेस्टोरेंट, मकान, दुकान और जमीनें शामिल हैं।

इन्होंने, नैनीताल के खुर्पाताल, हल्द्वानी के तल्ली बमौरी सहित साथी के साथ खरीदा 20 करोड़ का नैनीताल के बसानी में ‘द भेल’ होटल रेस्टोरेंट भी है। याचिका में उच्च न्यायालय से खाद्य आपूर्ति अधिकारी तेजबल की आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने की जांच की मांग की है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts