दून में जहरीले कुट्टू के आटे का कहर: 345 से अधिक बीमार। 3 गिरफ्तार

दून के स्थानीय सप्लायर शिशुपाल चौहान समेत 3 गिरफ्तार, सहारनपुर का मुख्य सप्लायर चक्की मालिक विकास गोयल फरार  देहरादून: राजधानी देहरादून में कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थों को खाने से बीमार पड़े लोगों की संख्या 345 पार कर चुकी है। शहरभर में लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार होकर अस्पतालों में भर्ती हो रहे […]

दून के स्थानीय सप्लायर शिशुपाल चौहान समेत 3 गिरफ्तार, सहारनपुर का मुख्य सप्लायर चक्की मालिक विकास गोयल फरार

 देहरादून: राजधानी देहरादून में कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थों को खाने से बीमार पड़े लोगों की संख्या 345 पार कर चुकी है। शहरभर में लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार होकर अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 237 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिनमें से 95 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कड़े निर्देश के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हैं।

एफआईआर और गिरफ्तारियां

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने वसंत विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई। एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में पुलिस ने सहारनपुर के मुख्य सप्लायर विकास गोयल (चक्की मालिक), देहरादून के सप्लायर लक्ष्मी ट्रेडिंग के मालिक शिशुपाल चौहान व मैसर्स गोविंद सहाय शंकर (वसंत विहार) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, विकास गोयल अभी भी फरार है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. शिशुपाल सिंह चौहान, पुत्र शोभाराम चौहान, निवासी 47 लेन न0-1, संगम विहार, विकासनगर
  2. दीपक मित्तल, पुत्र रमेश चन्द्र मित्तल, निवासी बी-4, बसंत विहार, दिल्ली रोड, थाना सदर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
  3. नलनीश मित्तल, पुत्र रमेश चन्द्र मित्तल, निवासी बी-4, बसंत विहार, दिल्ली रोड, थाना सदर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

अस्पतालों में भर्ती मरीजों का हाल

अस्पतालओपीडीआईपीडीडिस्चार्जभर्ती
दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल128700961
जिला चिकित्सालय118925636
ग्राफिक एरा चिकित्सालय04040004
वेलमेड चिकित्सालय07070502
सीएमआई अस्पताल05050005
श्री महंत इंदिरेश चिकित्सालय29060006
कैलाश अस्पताल03030003
सिनर्जी अस्पताल08080008
प्राइमस अस्पताल02020002
पैनेशिया अस्पताल08080800
सीएचसी रायपुर05040301
उप जिला चिकित्सालय मसूरी05050500
आरोग्यधाम अस्पताल01010001
गुरु तेग बहादुर अस्पताल09090900
मैक्स अस्पताल07070007
प्रेमसुख चिकित्सालय06060006
कुल योग34523795142

पुलिस की टीमें मुख्य आरोपी विकास गोयल की तलाश में जुटी हुई हैं, और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि यदि उन्होंने हाल ही में इन दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा है, तो उसे तुरंत नष्ट कर दें और किसी भी अस्वस्थता की स्थिति में नजदीकी अस्पताल में जाएं।

Also Read This

सड़क बंद होने का खामियाजा: बेहोश महिला को डंडी-कंडी पर 7 किमी ढोकर पहुंचाया अस्पताल

मोरी (उत्तरकाशी), 1 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सुदूरवर्ती रेक्चा गांव में सड़क बंद होने का खामियाजा एक गंभीर रूप से बीमार महिला को...

उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए ₹7.40 लाख

उत्तरकाशी, 1 अगस्त 2026। नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी के शिकार...

Related Posts