हाईकोर्ट न्यूज: रामनगर के मालधनचौड़ और पाटकोट में खुलेंगी शराब की दुकानें। विरोध के बावजूद याचिका खारिज

स्टोरी(कामल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने रामनगर के मालधनचौड़ और पाटकोट में आबकारी विभाग द्वारा खोली गई दुकानों को स्थानीय लोगों के विरोध के बाद बन्द करने संबंधी याचिका में राज्य सरकार की रिपोर्ट को सही पाते हुए मदिरा की दुकानें खोलने के आदेश दे दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश जे नरेंद्र ने मामले की […]

स्टोरी(कामल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने रामनगर के मालधनचौड़ और पाटकोट में आबकारी विभाग द्वारा खोली गई दुकानों को स्थानीय लोगों के विरोध के बाद बन्द करने संबंधी याचिका में राज्य सरकार की रिपोर्ट को सही पाते हुए मदिरा की दुकानें खोलने के आदेश दे दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश जे नरेंद्र ने मामले की सुनवाई की।
मामले के अनुसार, कारोबारी गणेश दत्त जोशी और अशोक साह ने उच्च न्यायलय में अपनी और दुकान की सुरक्षा को लेकर याचिका दायर की। इसमें कहा गया कि वे आबकारी नियमों के तहत मदिरा की दुकान चला रहे हैं। इसका कुछ संगठन विरोध कर दुकानें बंद कराने की धमकी दे रहे, जबकि याचिका में विपक्षियों का कहना है कि दुकान चलाने का लाइसेंस आबकारी विभाग ने उन्हें मालधन हाथी डांगर के लिए दिया था। हालांकि, इन्होंने इसका अनुपालन नहीं करते हुए मालधन गोपाल नगर में इसे खोल दिया। दुकान के बोर्ड पर मालधन हाथी डांगर ही लिखा है, इसलिए इसको यहां से हटाया जाय। इस सम्बंध में शराब विरोधी संगठनों ने जिलाधिकारी नैनीताल, आबकारी आयुक्त नैनीताल व मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन दिया है। इसपर अबतक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जब कार्यवाही नही हुई तो संगठनों ने इसे बंद कराने के लिए धरना प्रदर्शन करना शुरू किया। विपक्षियों का यह भी कहना है कि जब तक यह दुकान निर्धारित क्षेत्र में स्थापित नहीं हो जाती तबतक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। पूर्व में न्यायालय ने मामले की वास्तविकता जानने के लिए राज्य सरकार से जाँच करके रिपोर्ट पेश करने को कहा था, जिसे राज्य सरकार ने पेश किया।

Also Read This

दुःखद-नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन

हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत, सूचना विभाग और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर...

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

Related Posts