Uksssc Paper Leak Case: हाकम सिंह की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने यू.के.एस.एस.एस.सी. का पेपर लीक होने के मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए हाकम सिंह की जमानत अर्जी पर सरकार से जबाव देने को कहा है। सरकार ने इस मामले में आपत्ति दर्ज करने के लिये दो हफ्ते का समय मांगा है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आलोक वर्मा […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने यू.के.एस.एस.एस.सी. का पेपर लीक होने के मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए हाकम सिंह की जमानत अर्जी पर सरकार से जबाव देने को कहा है।

सरकार ने इस मामले में आपत्ति दर्ज करने के लिये दो हफ्ते का समय मांगा है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की एकलपीठ में हुई ।
हाकम सिंह की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है । इस मामले में सरकार ने विस्तृत जवाब और अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा।

न्यायालय ने सरकारी पक्ष के इस आग्रह को स्वीकार कर लिया। उच्च न्यायालय की एकलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 नवंबर की तारीख तय की है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts