हाई कोर्ट ब्रेकिंग : चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलकित आर्या के नार्को टैस्ट पर रोक

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपी पुलकित आर्या के नार्को टैस्ट पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। एकलपीठ ने तीन हफ्ते बाद मामले में दोबारा सुनवाई करने की तिथि तय की है।        अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मुख्य आरोपी रिजॉर्ट मालिक के बेटे पुलकित आर्या का नार्को टैस्ट […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपी पुलकित आर्या के नार्को टैस्ट पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। एकलपीठ ने तीन हफ्ते बाद मामले में दोबारा सुनवाई करने की तिथि तय की है।

       अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मुख्य आरोपी रिजॉर्ट मालिक के बेटे पुलकित आर्या का नार्को टैस्ट करने की जांच अधिकारी ने सक्षम अदालत से अनुमति मांगी थी। 

देहरादून के मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट(सी.जे.एम.)ने जांच टीम को नार्को टैस्ट की अनुमति दे दी थी। इसके खिलाफ हत्यारोपी पुलकित आर्या उच्च न्यायालय पहुंचा। 

आज न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकलपीठ में सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने सी.जे.एम.की अनुमति पर तीन हफ्ते के लिए रोक लगा दी है। 

इस आदेश के बाद पुलकित का नार्को टैस्ट अगले आदेशों तक नहीं हो सकेगा। न्यायालय ने सरकार से जवाब दाखिल करने को भी कहा है। मामले में तीन हफ्ते बाद दोबारा सुनवाई होगी।

Also Read This

एक्शन: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेशों से कई अवैध निर्माण सील

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।एमडीडीए उपाध्यक्ष...

बड़ी खबर : सरकार ने 34 प्रभारी अधिशासी अधिकारियों की नियुक्तियां कीं रद्द, पढ़िए पूरा मामला 

देहरादून। उत्तराखंड के शहरी विकास विभाग में प्रभारी अधिशासी अधिकारी (Executive Officer-EO) की नियुक्तियों को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल थमता नजर आ रहा...

Related Posts