भयानक हादसा: बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, 10 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर

ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड)। जसपुर में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जा रही एक यात्री बस ने गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 10 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों […]

ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड)। जसपुर में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जा रही एक यात्री बस ने गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 10 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल जसपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसा फीका नदी पुल के पास हुआ

यह दुर्घटना जसपुर में फीका नदी के पुल के पास हुई। ग्राम गूलरगोजी निवासी नईम अहमद ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पुलिस उपनिरीक्षक केसी आर्या और उनकी टीम ने पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

पुलिस ने मौके पर पाया कि बस संख्या UP 31AT7743 ने ट्रैक्टर ट्रॉली HR 01AJ 9389 को पीछे से जोरदार टक्कर मारी थी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली में गेहूं भरा हुआ था और इसे निवार मंडी जसपुर निवासी चालक सलीम अहमद चला रहा था।

हादसे में घायल यात्रियों की लिस्ट

बस में करीब 60 यात्री सवार थे। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • मनोज (50 वर्ष)
  • बाबूराम (65 वर्ष)
  • शालू (30 वर्ष)
  • मीना (35 वर्ष)
  • मुन्नी (45 वर्ष)
  • भुनना उर्फ रामप्रीत (52 वर्ष)
  • प्रह्लाद (75 वर्ष)
  • मुरली (82 वर्ष)
  • सुघर (48 वर्ष)
  • मनोज कुमार (35 वर्ष)

2 गंभीर घायलों को रेफर किया गया

हादसे के बाद घायलों को जसपुर के सरकारी अस्पताल लाया गया। अस्पताल के सीएमएस से मिली जानकारी के अनुसार,  कुल 10 घायलों को भर्ती किया गया था। इनमें से 8 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दो घायलों—

  • मुन्नी  (सिर और मुंह पर चोट)
  • मनोज  (मुंह पर गंभीर चोट)
    को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

पुलिस ने जांच शुरू की

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर ट्रॉली चालक और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

Also Read This

जॉब ब्रेकिंग : आईआरईएल में निकली 73 पदों पर भर्ती । 2.40 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी...

बद्रीनाथ धाम चोरी प्रकरण: चार दिन की रिमांड के बाद आरोपी प्रमोद नौटियाल ने SIT के सामने कबूला जुर्म, जांच जारी

गिरीश चंदोला / चमोलीबद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी के चर्चित मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को...

Related Posts