ब्रेकिंग: खूनी गांव बना देवीग्राम । आदेश जारी ..

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पिथौरागढ़ जनपद की तहसील पिथौरागढ़ के ग्राम खूनी का नाम बदलकर देवीग्राम करने का आदेश जारी कर दिया है। लंबे समय से ग्रामीणों की मांग रही थी कि गांव का नाम बदला जाए, जिसे अब राज्यपाल की स्वीकृति के बाद आधिकारिक रूप से लागू कर दिया गया है। भारत सरकार की […]

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पिथौरागढ़ जनपद की तहसील पिथौरागढ़ के ग्राम खूनी का नाम बदलकर देवीग्राम करने का आदेश जारी कर दिया है। लंबे समय से ग्रामीणों की मांग रही थी कि गांव का नाम बदला जाए, जिसे अब राज्यपाल की स्वीकृति के बाद आधिकारिक रूप से लागू कर दिया गया है।

भारत सरकार की अनुमति के बाद बदला नाम

ग्राम नाम परिवर्तन को लेकर भारत सरकार की सहमति पहले ही मिल चुकी थी। गृह मंत्रालय के पत्र (दिनांक 03 जून 2025) और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के पत्र (दिनांक 05 जून 2025) में स्पष्ट सहमति दी गई थी कि “खूनी” ग्राम का नाम अब “देवीग्राम” होगा। इसी आधार पर राज्यपाल ने अधिसूचना जारी कर इसे आधिकारिक दर्जा प्रदान कर दिया।

अब सभी अभिलेखों में होगा “देवीग्राम”

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब से सभी राजकीय अभिलेखों, राजस्व रिकॉर्ड और सरकारी दस्तावेजों में गांव का नाम देवीग्राम ही दर्ज किया जाएगा। शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहले से चल रही किसी भी न्यायिक कार्यवाही पर इस नाम परिवर्तन का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

ग्रामीणों की लंबे समय से मांग

स्थानीय ग्रामीण कई वर्षों से मांग कर रहे थे कि गांव का नाम खूनी बदलकर कोई सकारात्मक और सांस्कृतिक महत्व वाला नाम रखा जाए। आखिरकार शासन ने देवीग्राम नाम को स्वीकृति देकर ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान किया है।

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

Related Posts