बड़ी खबर: मसूरी मालरोड पर पीआरडी जवान ने युवक को जड़ा थप्पड़। भड़के स्थानीय लोग, हुआ हंगामा..

मसूरी,  जून 2025 पर्यटन नगरी मसूरी के मालरोड क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब प्रतिबंधित समय में वाहन प्रवेश को लेकर एक स्थानीय युवक और पीआरडी जवान के बीच जमकर हाथापाई हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भगत सिंह चौक पर जोरदार हंगामा और नारेबाजी की, […]

मसूरी,  जून 2025
पर्यटन नगरी मसूरी के मालरोड क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब प्रतिबंधित समय में वाहन प्रवेश को लेकर एक स्थानीय युवक और पीआरडी जवान के बीच जमकर हाथापाई हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भगत सिंह चौक पर जोरदार हंगामा और नारेबाजी की, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालरोड बैरियर पर तैनात पीआरडी जवान ने एक युवक को प्रतिबंधित समय में मालरोड में प्रवेश करने से रोका। इस बात को लेकर जवान और युवक के बीच विवाद शुरू हुआ जो कुछ ही देर में बहस से हाथापाई में बदल गया। इसी दौरान पीआरडी जवान ने युवक को थप्पड़ मार दिया, जिससे मामला और बिगड़ गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में भगत सिंह चौक पर एकत्र हो गए और पीआरडी जवान के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जवान से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की और कहा कि जब तक माफी नहीं मिलेगी, तब तक विरोध जारी रहेगा।

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में पेपर लीक! दो परीक्षाएं रद्द

देहरादून: उत्तराखंड की वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पेपर लीक का बड़ा मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर 2025-26...

क्राइम : देहरादून में दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक की हत्या। हिरासत में 20 वर्षीय युवक

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति की उसके घर...

Related Posts