Uttarakhand News: 11 अवैध निर्माणों पर चला एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी का डंडा

ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों पर कड़ी कार्रवाई की है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश और एसडीएम ऋषिकेश योगेश मेहरा के आदेश पर शनिवार को पूरे दिन ताबड़तोड़ अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना मानचित्र स्वीकृति के या मानचित्र से विचलन कर किए जा रहे निर्माण किसी भी […]

ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों पर कड़ी कार्रवाई की है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश और एसडीएम ऋषिकेश योगेश मेहरा के आदेश पर शनिवार को पूरे दिन ताबड़तोड़ अभियान चलाया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना मानचित्र स्वीकृति के या मानचित्र से विचलन कर किए जा रहे निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होंगे। इसी क्रम में टीम ने ऋषिकेश शहर और आसपास के क्षेत्रों में कुल 11 अवैध निर्माणों को सील किया।

इन जगहों पर हुई कार्रवाई

ऋषिकेश क्षेत्र में सील किए गए अवैध निर्माणों की सूची:

  1. स्वामी दयानंद महाराज, निकट कोयल ग्रांट, हरिद्वार रोड
  2. अनुज, गली नंबर 11, निर्मल ब्लॉक-बी
  3. शगुन शर्मा, निर्मल बाग ब्लॉक-बी, गली नंबर 11
  4. मनीष अग्रवाल, निर्मल बाग ब्लॉक-बी, गली नंबर 11 विस्थापित
  5. रवि, निर्मल बाग ब्लॉक-बी, गली नंबर 10 विस्थापित
  6. सागर, निर्मल बाग ब्लॉक-बी, गली नंबर 11 विस्थापित
  7. अनीता पुजारा, गली नंबर 4, निकट होटल गंगा अशोक, वीरभद्र मार्ग
  8. विपिन चौधरी, निर्मल बाग ब्लॉक-बी, गली नंबर 11 विस्थापित
  9. शूरवीर सिंह बिष्ट, निर्मल बाग ब्लॉक-बी, गली नंबर 11, रेड फोर्ट स्कूल के पास
  10. विजय, गली नंबर 10, निर्मल बाग-बी, विस्थापित
  11. प्रदीप दूबे, वीआईपी कॉलोनी, विस्थापित

अधिकारियों की सख्त चेतावनी

एसडीएम ऋषिकेश योगेश मेहरा ने कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने साफ किया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सहायक अभियंता शशांक सक्सेना ने बताया कि सीलिंग अभियान सचिव एमडीडीए द्वारा गठित टीम ने संयुक्त सचिव के नेतृत्व में पूरा किया।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दोहराया कि नियमों को ताक पर रखकर हो रहे अवैध निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि मानचित्र स्वीकृति के बिना निर्माण कार्य शुरू न करें, अन्यथा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

एक्शन: एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी के आदेशों पर 150 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध एवं अनधिकृत भू-विन्यास के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत देहरादून के रानीपोखरी...

बड़ी खबर: ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला, कांग्रेस के पदों से हटने का किया ऐलान

देहरादून: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से उनके पूर्व OSD से जुड़े मामले में कार्रवाई और देहरादून में नकदी व आभूषण बरामद होने की...

Related Posts