वीडियो : अवैध खनन पर भड़के विधायक । खुद पकड़ी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली”

विकासनगर। अवैध खनन के बढ़ते मामलों से नाराज़ विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। उन्होंने नंबर एक पुल के पास खुद मोर्चा संभालते हुए ओवरलोड खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर ही पकड़ लिया। […]

विकासनगर। अवैध खनन के बढ़ते मामलों से नाराज़ विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।

उन्होंने नंबर एक पुल के पास खुद मोर्चा संभालते हुए ओवरलोड खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर ही पकड़ लिया।

विधायक चौहान ने वीडियो में कहा कि वह चालीस मिनट तक मौके पर पुलिस का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुँचा।

लगभग 30 मिनट बाद पुलिसकर्मी अफरा-तफरी में मौके पर पहुँचे। इस पर विधायक ने मौके पर ही पुलिसकर्मियों की जमकर क्लास ली और पूरा थाना स्टाफ लाइनहाजिर करने की चेतावनी दे डाली।

 विधायक चौहान ने वीडियो में बताया कि जब उन्होंने विकासनगर कोतवाल से संपर्क करना चाहा, तो कोतवाल ने किसी अन्य पुलिसकर्मी को अपना फोन थमा रखा था, जिससे विधायक की उनसे बात नहीं हो सकी। इस लापरवाही पर विधायक ने गहरी नाराजगी जताई।

साथ हीं वीडियो में ये भी कहते नज़र आ रहे हैं कि,घटना के दौरान भारी संख्या में दबंग लोग ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ाने के लिए मौके पर पहुँचे थे, लेकिन विधायक चौहान को देखकर पीछे हट गए। विधायक ने पुलिस को निर्देश दिए कि सभी अवैध खनन से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

देंखें वीडियो:

यह खबर विकासनगर क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यशैली और अवैध खनन पर गहराते सवालों को लेकर चर्चा में है।

Also Read This

FIR होते ही थाने पहुंचे विनोद आर्य! बोले- गिरफ्तार करो, नार्को टेस्ट भी कराओ

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े नए विवाद में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य गुरुवार को...

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत; 5 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की...

Related Posts