Uttarakhand News: पूर्व सैनिकों के बच्चों को एनडीए-सीडीएस कोचिंग पर 50% से अधिक छूट।उपनल देगा सहयोग

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का बड़ा फैसला महंगी कोचिंग से अब नहीं रुकेगा बच्चों का सपना देहरादून। प्रदेश सरकार ने पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। एनडीए और सीडीएस की तैयारी करने वाले पूर्व सैनिकों के बच्चों को अब कोचिंग फीस पर 50% या उससे अधिक की छूट […]

  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का बड़ा फैसला
  • महंगी कोचिंग से अब नहीं रुकेगा बच्चों का सपना

देहरादून। प्रदेश सरकार ने पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। एनडीए और सीडीएस की तैयारी करने वाले पूर्व सैनिकों के बच्चों को अब कोचिंग फीस पर 50% या उससे अधिक की छूट दी जाएगी। इसके लिए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

ऐसे मिलेगा लाभ

बैठक में तय किया गया कि –

  • 50% शुल्क उपनल द्वारा वहन किया जाएगा।
  • 25% की छूट कोचिंग इंस्टीट्यूट से दिलाई जाएगी।
  • शेष 25% फीस छात्रों को स्वयं देनी होगी।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि—
“कई बच्चे सेना में अफसर बनना चाहते हैं लेकिन महंगी कोचिंग फीस उनके सपनों में बाधा बनती है। सरकार का प्रयास है कि अब कोई भी बच्चा आर्थिक तंगी के कारण पीछे न रह जाए।”

कोचिंग इंस्टीट्यूट भी तैयार

मंत्री ने बताया कि कई कोचिंग संस्थान इस पहल में शामिल होने के लिए सहमत हो चुके हैं। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर योजना को लागू किया जाएगा।

सैन्यधाम निरीक्षण का आह्वान

बैठक के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने पूर्व सैन्य अधिकारियों से निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण करने और आवश्यक सुझाव देने की अपील की। इस पर पूर्व सैन्य अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे मंगलवार को सैन्यधाम का निरीक्षण करेंगे।

बैठक में उपस्थित रहे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी

बैठक में पूर्व आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. सिंह, मेजर जनरल ओ.पी. सभरवाल, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, मेजर जनरल ए.एस. रावत, मेजर जनरल पी.एस. राणा, मेजर जनरल डी. अग्निहोत्री तथा उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जे.एन.एस. बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read This

बड़ी खबर: ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला, कांग्रेस के पदों से हटने का किया ऐलान

देहरादून: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से उनके पूर्व OSD से जुड़े मामले में कार्रवाई और देहरादून में नकदी व आभूषण बरामद होने की...

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

Related Posts