हादसा: दूध वाहन और ट्रक की टक्कर।एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

लालकुआं (नैनीताल),  अगस्त 2025 – रुद्रपुर-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर शनिवार देर रात लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मुक्तिधाम पुराने सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दूध ले जा रहा वाहन 18 टायर ट्रक से टकरा गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो […]

लालकुआं (नैनीताल),  अगस्त 2025
रुद्रपुर-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर शनिवार देर रात लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मुक्तिधाम पुराने सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दूध ले जा रहा वाहन 18 टायर ट्रक से टकरा गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में दूध वाहन हुआ पूरी तरह क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूध वाहन चालक एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में आगे चल रहे 18 टायर ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूध वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोग बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने रेस्क्यू कर दो घायलों को बाहर निकाला, लेकिन एक युवक करीब आधे घंटे तक वाहन में फंसा रहा और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली की महिला उपनिरीक्षक अंजू यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने गैस कटर मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहन को काटकर मृतक को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

सड़क पर जाम, लोगों को हुई भारी परेशानी

हादसे के चलते बरेली रोड पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में यातायात को सुचारू कराया।

पुलिस जांच में जुटी

महिला उपनिरीक्षक अंजू यादव ने बताया कि मृतक और घायलों की शिनाख्त की जा रही है। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है और घटना की विस्तृत जांच जारी है।

Also Read This

जॉब ब्रेकिंग : आईआरईएल में निकली 73 पदों पर भर्ती । 2.40 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी...

बद्रीनाथ धाम चोरी प्रकरण: चार दिन की रिमांड के बाद आरोपी प्रमोद नौटियाल ने SIT के सामने कबूला जुर्म, जांच जारी

गिरीश चंदोला / चमोलीबद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी के चर्चित मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को...

Related Posts