मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के साथ विधायकों की दिल्ली दौड़। अमित शाह आदि से मिले

देहरादून। उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच बीजेपी के विधायकों की हलचल तेज हो गई है। जैसे ही प्रदेश में नए मंत्रियों को शामिल किए जाने की सुगबुगाहट सामने आई, वैसे ही कई विधायक सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काउ और पूर्व मंत्री अरविंद पांडेय ने केंद्रीय […]

देहरादून। उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच बीजेपी के विधायकों की हलचल तेज हो गई है। जैसे ही प्रदेश में नए मंत्रियों को शामिल किए जाने की सुगबुगाहट सामने आई, वैसे ही कई विधायक सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काउ और पूर्व मंत्री अरविंद पांडेय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।

पार्टी स्तर पर इन मुलाकातों को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि ऐसे समय में जब मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी चल रही हो, तब दिल्ली दरबार में विधायकों की मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जाना स्वाभाविक है।

मंत्रिमंडल विस्तार पर बढ़ी अटकलें

उत्तराखंड सरकार में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चा चल रही है। संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर मंत्रियों की संख्या बढ़ाने को लेकर मंथन जारी है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने के लिए नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

किसको मिलेगा मौका?

पार्टी हाईकमान की हरी झंडी मिलने के बाद ही कैबिनेट विस्तार की तस्वीर साफ होगी। लेकिन विधायकों की दिल्ली दौड़ और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातों ने यह संकेत जरूर दे दिए हैं कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Also Read This

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

एक्शन: एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी के आदेशों पर 150 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध एवं अनधिकृत भू-विन्यास के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत देहरादून के रानीपोखरी...

Related Posts