सीबीएसई: अब खुली किताब के साथ देंगे नौवीं के छात्र परीक्षा!

अगले शैक्षणिक सत्र 2026-27 से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 9 के छात्रों के लिए बड़ी बदलाव योजना लागू करने जा रहा है। बोर्ड ओपन बुक असेसमेंट (ओबीए) प्रणाली की शुरुआत करेगा, जिसके तहत छात्र लिखित परीक्षा में किताब साथ ले जा सकेंगे। इस कदम का उद्देश्य परीक्षा का तनाव कम करना और रटने […]

अगले शैक्षणिक सत्र 2026-27 से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 9 के छात्रों के लिए बड़ी बदलाव योजना लागू करने जा रहा है। बोर्ड ओपन बुक असेसमेंट (ओबीए) प्रणाली की शुरुआत करेगा, जिसके तहत छात्र लिखित परीक्षा में किताब साथ ले जा सकेंगे।

इस कदम का उद्देश्य परीक्षा का तनाव कम करना और रटने की प्रवृत्ति खत्म कर योग्यता-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना है। पाठ्यक्रम समिति और शासी निकाय के प्रस्ताव के अनुसार, हर सत्र में भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के लिखित पेपर में यह सुविधा उपलब्ध होगी।

सीबीएसई का यह फैसला जून में हुई बैठक में लिया गया था, जो एक पायलट स्टडी के परिणामों पर आधारित है। अध्ययन में छात्रों को 12% से 47% तक अंक मिले, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि संसाधनों के बेहतर उपयोग और विभिन्न विषयों की अवधारणाओं को समझने में चुनौतियां मौजूद हैं।

गुणवत्ता बनाए रखने के लिए, बोर्ड सैंपल पेपर तैयार करेगा और छात्रों को संदर्भ सामग्री के सही उपयोग के लिए मार्गदर्शन भी देगा। यह बदलाव छात्रों के सीखने के तरीके में अहम बदलाव ला सकता है।

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

Related Posts