सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

देहरादून। सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण लीग के अध्यक्ष (से. नि.) मेजर जनरल एम.एल. अस्वाल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मेजर जनरल अस्वाल और ग्रुप के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने संयुक्त […]

देहरादून। सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण लीग के अध्यक्ष (से. नि.) मेजर जनरल एम.एल. अस्वाल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

मेजर जनरल अस्वाल और ग्रुप के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। 11 यूके गर्ल्स एनसीसी बटालियन की कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और तिरंगे को सलामी दी।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कॉलेज के बैंड ग्रुप द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। मशकबीन की धुन और बैंड की थाप पर विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

अपने संबोधन में मेजर जनरल अस्वाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कॉलेज के एनसीसी संचालन व बैंड ग्रुप की स्थापना की सराहना की। उन्होंने कहा, “15 अगस्त और 26 जनवरी केवल उत्सव नहीं, बल्कि उन वीरों की याद है जिन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। हमारा कर्तव्य है कि हम इस आजादी को बनाए रखें और आने वाली पीढ़ियों को इसका महत्व समझाएं।”

ग्रुप के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि यह दिन हमें उन वीर सपूतों की याद दिलाता है, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने और राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, डायरेक्टर रमेश चंद्र जोशी, निदेशक केदार अधिकारी, उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर (से. नि.) मेजर ललित सामंत, (से. नि.) कर्नल जे.एस. नेगी, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्य चेतना गौतम, पैरामेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आर.एन. सिंह, विभागाध्यक्ष स्वाति शर्मा, एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. अंजना गुंसाई सहित शिक्षकों, कर्मचारियों और 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

Related Posts