देहरादून: फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 353 छात्राओं व स्टाफ ने लिया लाभ

देहरादून। “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन और उज्ज्वल भविष्य बसता है” – इसी सोच को साकार करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से शुक्रवार को फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज, देहरादून में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस विशेष शिविर में 353 छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य […]

देहरादून। “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन और उज्ज्वल भविष्य बसता है” – इसी सोच को साकार करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से शुक्रवार को फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज, देहरादून में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

इस विशेष शिविर में 353 छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य परामर्श, मेडिकल चेकअप और दवाइयों का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ कॉलेज की प्रधानाचार्य मोना बाली ने किया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी निःशुल्क जांच और परामर्श

शिविर में अस्पताल के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रतिभागियों की जांच की और परामर्श दिया। इसमें शामिल थे –

  • डॉ. मो. राशिद व डॉ. आरजू गोयल (मेडिसिन विभाग)
  • डॉ. रजनी गुर्जर (शिशु रोग विशेषज्ञ)
  • डॉ. सिमरन डांग (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ)
  • डॉ. दीपांक चौधरी (त्वचा रोग विशेषज्ञ)
  • डॉ. दीक्षा लोहानी (ईएनटी विभाग)
  • डॉ. अरुण (सर्जरी विभाग)
  • डॉ. राजेश्वर सिंह (नेत्र रोग विशेषज्ञ)

इन विशेषज्ञों ने ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर समेत कई जांचें पूरी तरह निःशुल्क कीं और जरूरतमंदों को फ्री दवाइयां भी वितरित की गईं।

समाज सेवा की मिसाल

प्रधानाचार्या मोना बाली ने कहा कि – “यह स्वास्थ्य शिविर केवल चिकित्सा सेवा नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा-भावना का प्रतीक है। श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के सच्चे प्रेरणास्रोत हैं।”

शिविर को सफल बनाने में कॉलेज की शिक्षिकाओं शीतल, गीता कुमार, सुधा रानी, विजय लक्ष्मी, पूनम कन्नौजिया, बीना समेत अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुहेब खान और जनसंपर्क अधिकारी दिनेश रतूड़ी का विशेष योगदान रहा।

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

Related Posts