गोलीकांड: ब्लॉक प्रमुख चुनाव में फायरिंग करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार..

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 6 आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है। लगातार तीन गोलियां चलने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई थी। नैनीताल जिले के बेतालघाट में 14 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 6 आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है। लगातार तीन गोलियां चलने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई थी।
नैनीताल जिले के बेतालघाट में 14 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान फायरिंग हुई थी। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। कल उच्च न्यायालय ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए एस.एस.पी.नैनीताल को फटकार लगाई थी।

ब्लॉक प्रमुख पद के एक प्रत्याशी के समर्थकों ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोप है कि हमलावर ने पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दी।
घटना में खैरना निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रैफर किया गया।
इस संबंध में शिकायतकर्ता की तहरीर पर थाना बेतालघाट में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।

थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के नेतृत्व में विवेचना के दौरान, नामजद 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और उनके 2 वाहन सीज किये गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों में रामनगर निवासी 28 वर्षीय दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल,रामनगर निवासी 19 वर्षीय यश भटनागर उर्फ यशु, रामनगर निवासी 39 वर्षीय वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की, रामनगर निवासी 28 वर्षीय रविंद्र कुमार उर्फ रवि, बिन्दुखत्ता निवासी 28 वर्षीय प्रकाश भट्ट और बिन्दुखत्ता निवासी 29 वर्षीय पंकज पपोला हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

Related Posts