अपराध: अग्रेजी शराब तस्करी करते हुए 02 शातिर शराब तस्कर कार सहित गिरफ्तार

अनुज नेगी लैंसडाउन।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब, नशा की तस्करी की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पौडी गढवाल एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन कोटद्वार के निकट निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लैंसडाउन द्वारा अलग-अलग टीमे गठित कर लगातार चैकिंग की कार्यवाही […]

अनुज नेगी

लैंसडाउन।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब, नशा की तस्करी की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक पौडी गढवाल एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन कोटद्वार के निकट निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लैंसडाउन द्वारा अलग-अलग टीमे गठित कर लगातार चैकिंग की कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम मे दिनांक 31/01/23 को पुलिस टीम द्वारा गुमखाल-कोटद्वार रोड लैंसडाउन तिराहे पर चैकिंग की जा रही थी तभी एक कार गुमखाल की तरफ से कोटद्वार की ओर आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का ईशारा किया गया तो उक्त कार चालक अपनी कार को वापस मोडने का प्रयास करने लगा किन्तु पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए उक्त कार को घेरकर रोककर कार की चैकिंग की गई तो कार के अन्दर 11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । कार में 02 व्यक्ति सवार थे जिनके द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी कर ले जायी जा रही थी । पूछताछ मे अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वह ठेके से थोक के रूप में सस्ते में माल खरीदकर राजस्व क्षेत्र के दूर-दराज के ईलाको में फुटकर में मंहगे दामो पर बेचते है।

1- वाहन संख्या UK 07 BJ 0880 स्वीफ्ट कार

2- 09 पेटी 8PM व्हिस्की

3- 01 पेटी मेक डॉल व्हिस्की

4- 01 पेटी कमाण्डर रम 

5- कुल 11 पेटी (528 पव्वे) 

पुलिस टीम- 

1- श्री मणिभूषण श्रीवास्तव, SHO कोतवाली लैंसडाउन

2- SI श्री मुकेश भट्ट, चौकी प्रभारी गुमखाल

3- कानि0 76 धनंजय पंत

4- कानि0 284 आदित्य वर्मा  

5- कानि0 349 चन्द्रपाल

6- कानि0 99 कपिल

Also Read This

एक्शन: 535 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

अफीम की अवैध खेती के मामलों में वांछित दो आरोपी भी गिरफ्तार, 2026 में 37 नशा तस्कर पकड़ेमोरी/उत्तरकाशी, 19 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी त्योहारी सीजन...

बड़ी खबर :देहरादून में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज। डीएम ने अधिकारियों को दिए ये अहम् निर्देश

Uttarakhand Election 2027: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने निर्वाचन...

Related Posts