बड़ी खबर : दुकानों और आवासीय भवन में लगी भयंकर आग,देखिए वीडियो

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में तड़के सवेरे दुकानों और आवासीय भवन में आग लग गई। आग पर दमकल विभाग ने काबू पा लिया,लेकिन तबतक लाखों का नुकसान हो गया है। नैनीताल के मल्लीताल में आज तड़के सवेरे आग लग गई। आग मशहूर शंकर स्टोर की दुकान के समीप की पेस्ट्री शॉप में लगी […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में तड़के सवेरे दुकानों और आवासीय भवन में आग लग गई। आग पर दमकल विभाग ने काबू पा लिया,लेकिन तबतक लाखों का नुकसान हो गया है।

नैनीताल के मल्लीताल में आज तड़के सवेरे आग लग गई। आग मशहूर शंकर स्टोर की दुकान के समीप की पेस्ट्री शॉप में लगी और देखते ही देखते उसके बगल की मोबाइल शॉप तक पहुंच गई। 

आग बढ़ने से दुकानें धूं धूं कर जलने लगी और आग बढ़ते हुए ऊपरी मंजिल तक जाती लेकिन उसपर काबू पा लिया गया। 

फायर सर्विस को घटना की सूचना दी गई जिसके बाद फायर सर्विस की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस खड़ी बाजार में हाल में ही सौन्दर्यकरण का काम हुआ है जिससे सुंदर दीवारों और पेंटिंग को भी नुकसान हो गया। 

आग बुझाने का काम शुरू होने के कुछ समय बाद ही आग पर काबू पाया गया। आग से दुकान स्वामियों को लाखों का नुकसान माना जा रहा है। प्रथम दृष्टया आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। व्यावसायिक और उसके ऊपर रिहायशी क्षेत्र होने के कारण भवनों को भारी खतरा पैदा हो गया था।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के इन पाँच जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में दीपावली के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट और सुबह-शाम हल्का कोहरा छाने...

बड़ी खबर : 23 साल बाद फिर सुर्खियों में जेनी प्रकरण, हरक सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट की उठाई...

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में करीब 23 साल पुराना जेनी प्रकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वर्ष 2003 में तत्कालीन मंत्री...

Related Posts