आपदा पीड़ितों के लिए ग्राफिक एरा का बड़ा कदम, धराली और हर्षिल में भेजी खाद्यान्न की दूसरी खेप

उत्तरकाशी, अगस्त। उत्तराखंड में हाल की आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस लगातार राहत कार्य में जुटा है। आज ग्राफिक एरा ने धराली और हर्षिल के आपदा पीड़ितों के लिए खाद्यान्न की दूसरी खेप रवाना की। इसके साथ ही, ग्राफिक एरा अस्पताल की डॉक्टर टीम ने मातली हवाई […]

उत्तरकाशी, अगस्त। उत्तराखंड में हाल की आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस लगातार राहत कार्य में जुटा है।

आज ग्राफिक एरा ने धराली और हर्षिल के आपदा पीड़ितों के लिए खाद्यान्न की दूसरी खेप रवाना की। इसके साथ ही, ग्राफिक एरा अस्पताल की डॉक्टर टीम ने मातली हवाई पट्टी और चिन्यालीसौड़ में चिकित्सा शिविर लगाकर पीड़ितों को उपचार और दवाएं उपलब्ध कराईं।

कल भेजी गई पहली खेप को जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर की मदद से सीधे प्रभावित परिवारों तक पहुंचाया था। आज दोपहर ग्राफिक एरा के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने राहत सामग्री से लदी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और उत्तरकाशी जिला प्रशासन की तत्परता ने राहत एवं बचाव कार्य को मिसाल बना दिया है और ग्राफिक एरा आपदा पीड़ितों की मदद में हरसंभव योगदान देगा।

चिकित्सा सहायता भी जारी
ग्राफिक एरा अस्पताल की डॉ. अंकिता तोमर के नेतृत्व में टीम ने हेलीकॉप्टर से धराली और हर्षिल से लाए गए घायलों का उपचार किया। इनमें चोट, दर्द और एलर्जी से पीड़ित लोग शामिल थे। टीम में अभिषेक यादव, निर्मला शाही, अंग्रेज सिंह और पवन शामिल रहे।
इसके अलावा, डॉ. अशोक के नेतृत्व में दूसरी टीम ने चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर पहुंचने वाले आपदा पीड़ितों की जांच और उपचार किया। टीम में विनीता यादव, लवीश और शिव कुमार थे, जबकि मेडिकल टीमों का समन्वय संदीप वशिष्ठ ने किया।

4550 किलो से अधिक खाद्यान्न भेजा
आज देहरादून से 4550 किलोग्राम से अधिक आटा, चावल, दाल, चीनी, मसाले, चाय पत्ती और तेल जैसी आवश्यक सामग्री से भरी चार गाड़ियां उत्तरकाशी के लिए रवाना की गईं।
वहां मौजूद ग्राफिक एरा राहत अभियान दल, जिसमें डॉ. अमर डबराल, डॉ. अनुज थपलियाल, डॉ. रविश कुकरेती, कार्तिकेय रैना, अनूप बहुगुणा, राहुल वैष्णव और जन्मेजय शाह शामिल हैं, प्रशासन की मदद से पैकेट पीड़ित परिवारों तक पहुंचा रहे हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

Related Posts