दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौके पर मौत..

हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मैक्सवेल अस्पताल के सामने ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हादसा सुबह पांच बजे के करीब पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह करीब […]

हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मैक्सवेल अस्पताल के सामने ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

हादसा सुबह पांच बजे के करीब

पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। जब दंपति ज्वालापुर से रुड़की की ओर बाइक से जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव कब्जे में लिया, चालक फरार

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

आरोपी चालक पर होगी कानूनी कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार,मृतकों के परिजनों से लिखित तहरीर मिलने के बाद आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

Related Posts