हादसा: वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत ..

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के ढोकाने वॉटरफॉल में एक युवक की डूबने से मौत हो गयी है। सूचना के बाद पुलिस और एस.डी.आर.एफ.की टीमों ने रैस्क्यू किया। नैनीताल जिले में खैरना के दोकाना वाटर फॉल में आज एक दुर्घटना की सूचना आई। क्षेत्रीय लोगो ने बताया कि कोई युवक यहां घूमने आए था। […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के ढोकाने वॉटरफॉल में एक युवक की डूबने से मौत हो गयी है। सूचना के बाद पुलिस और एस.डी.आर.एफ.की टीमों ने रैस्क्यू किया।
नैनीताल जिले में खैरना के दोकाना वाटर फॉल में आज एक दुर्घटना की सूचना आई। क्षेत्रीय लोगो ने बताया कि कोई युवक यहां घूमने आए था। युवक की पहचान रानीखेत निवासी अजय आर्या के रूप में हुई जो हाल में दिल्ली में रह रहा था। अजय दिल्ली से नैनीताल और दोकाना वाटर फॉल घूमने आया था। नदी और वाटर फॉल में अजय नहाते वक्त डूब गया। इसकी सूचना पुलिस को दी, जो एस.डी.आर.एफ.के साथ मौके पर पहुंची और रैस्क्यू अभियान शुरू हुआ। काफी देर बाद रैस्क्यू टीम को सफलता मिली और वॉटर फाल से युवक का शव निकाला गया। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

Related Posts