धोलकंडी जिला पंचायत सीट पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रचना बुटोला को मिल रहा हैं अपार जन समर्थन

पौड़ी गढ़वाल(जयप्रकाश नौगाई) ——– त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025में जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कोट के धोलकंडी जिला पंचायत सीट पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं वर्तमान में अधिकृत प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य के रूप में धोलकंडी से चुनाव लड़ रही रचना बुटोला को आम जनमानस को पूर्ण समर्थन मिल रहा है। जहां एक और मातृशक्ति […]

पौड़ी गढ़वाल(जयप्रकाश नौगाई) ——–

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025में जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कोट के धोलकंडी जिला पंचायत सीट पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं वर्तमान में अधिकृत प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य के रूप में धोलकंडी से चुनाव लड़ रही रचना बुटोला को आम जनमानस को पूर्ण समर्थन मिल रहा है।

जहां एक और मातृशक्ति रचना बुटोला को धोलकंडी जि. प.सीट से समर्थन मिल रहा है।वहीं उनके द्वारा जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहते हुए धोलकंडी सीट के सभी ग्रामसभाओ मे विकास कार्यों को देखकर के लोग उन्हें फिर से एक बार जिला पंचायत सदस्य बना करके पौड़ी भेजना चाहते हैं।

इस मामले में जब हमारी प्रत्याशी से वार्ता हुई तो प्रत्याशी ने कहा कि इस लोकतंत्र के महापर्व में आम जनमानस का मेरे द्वारा किए गए जिला पंचायत उपाध्यक्ष के तौर पर कार्यों को देखते हुए धोलकंडी जिला पंचायत की सभी जनता मातृशक्ति युवा बुजुर्ग सभी का मुझे भरपूर सहयोग मिल रहा है,वही इस पर्व पर उन्होंने सभी से मतदान करने की भी अपील की ।

जिला पंचायत सीट धोलकंडी में समस्त ग्राम सभाएं धोलखंडी, जानसु रामपुर, देल,कांडा रावत,कंडोली, सिराला, खेड़ा, चपरौली,कुण्डी, लीई, कोटि, बकरोड़ा,रणाकोट,पाली,कुलासू, मुछियाली,उत्तरासू,पवाई,दुंगली, थामाणा पंचूर, जामला,बालमड़ा, ढूँगी,पलोरा घमुंड, झाझड़, रखूंण, सल्डा, कांडा, कंडोला, गैरोलगाँव, समस्त ग्राम पंचायत/ग्रामसभा से जिला पंचायत सदस्य पद पर रचना बुटोला को आम जनमानस का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। वही उनके विपक्ष के तौर पर चुनाव लड़ रहे पूर्व शिक्षा मंत्री के बेटे दीपेंद्र भंडारी भी चुनाव मैदान में है।

Also Read This

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

एसआईआर: 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी। 5.47 लाख नोटिस जारी, 3.95 लाख की सुनवाई संपन्न

देहरादून, 21 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत देहरादून जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम तेजी से आगे बढ़...

Related Posts