बड़ी खबर : बर्खास्त विधानसभा कर्मियों के लिए सुब्रमण्यम स्वामी इस दिन करेंगे प्रेस

पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी 26-27 फरवरी को हरिद्वार आ रहे हैं,इस दौरान वह विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों के पक्ष में प्रेस को संबोधित करेंगे और सरकार से मांग करेंगे कि इनकी तत्काल बहाल की जाए l पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने विधानसभा कर्मियों के निष्कासन को पूरी तरह से गलत बताया और कहा कि जब […]

पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी 26-27 फरवरी को हरिद्वार आ रहे हैं,इस दौरान वह विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों के पक्ष में प्रेस को संबोधित करेंगे और सरकार से मांग करेंगे कि इनकी तत्काल बहाल की जाए l

पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने विधानसभा कर्मियों के निष्कासन को पूरी तरह से गलत बताया और कहा कि जब राज्य बनने से लेकर वर्ष 2016 तक के सभी कर्मचारी एक ही चयन प्रक्रिया के तहत नियुक्त हुए हैं तो फिर वर्ष 2016 के बाद नियुक्त हुए कर्मचारियों को क्यों हटाया गया l

सुब्रमण्यम स्वामी ने पिछले दिनों विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों के पक्ष में उत्तराखंड सरकार को पत्र लिखकर नई हलचल पैदा कर दी थीl

सूत्रों के अनुसार सुब्रमण्यम स्वामी विधानसभा के बर्खास्त कर्मियों का मुकदमा भी नि:शुल्क लड़ने को तैयार हैlसुब्रमण्यम स्वामी का प्रोटोकॉल भी जारी हो चुका हैl

गौरतलब है कि सुब्रमण्यम को जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्राप्त है,प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करी है l

26 तारीख को वह 8:00 बजे बाय रोड दिल्ली से चलेंगे तथा 2:30 बजे से 3:30 बजे तक दाम कोठी हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगेl

Also Read This

वीडियो: सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’। 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षाविद् एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज तथा सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में...

शिक्षा जगत के प्रेरणास्रोत बने डॉ. दिनेश वर्तवाल। ‘भारत शिक्षा रत्न सम्मान’ से हुए अलंकृत

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित कार्यों के लिए दून इंटरनेशनल स्कूल के...

Related Posts