बड़ी खबर : मानकों की धज्जियां उड़ाता पूर्व राज्य मंत्री का स्टोन क्रेसर

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल पहाड़ों में अनगिनत ऐसे प्रोजेक्ट लगे हैं जो मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं और सम्बंधित विभाग कमीशन की चटनी खाकर रजाई में दुबके रहते हैं l मामला जनपद पौड़ी गढ़वाल के एकेश्वर ब्लॉक सतपुली तहसील के ग्राम कठुली का है, जहाँ पर पूर्व राज्य मंत्री मातवर सिंह नेगी का […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

पहाड़ों में अनगिनत ऐसे प्रोजेक्ट लगे हैं जो मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं और सम्बंधित विभाग कमीशन की चटनी खाकर रजाई में दुबके रहते हैं l

मामला जनपद पौड़ी गढ़वाल के एकेश्वर ब्लॉक सतपुली तहसील के ग्राम कठुली का है, जहाँ पर पूर्व राज्य मंत्री मातवर सिंह नेगी का एक स्टोन क्रेसर लगा हुआ है जो कि खुलेआम मानकों की धज्जियां उड़ा रहा है l

आपको अब हम बताते हैं कि पहाड़ो में स्टोन क्रेसर ऐसी जगह पर लगना चाहिए, जिसके 300 मीटर दूरी पर आबादी ,वन क्षेत्र, नदी व मंदिर स्कूल आदि नही होने चाहिये l

परन्तु इस स्टोन क्रेसर के 5 मीटर दूरी पर आबादी याने पूरा गाँव और पोस्ट ऑफिस है और इससे 50 मीटर दूरी पर बारामासी नदी बहती है जो आगे जाकर नयार नदी में मिलती है l

रही अब वन क्षेत्र की तो इस स्टोन क्रशर से लगते हुए बगीचे व पूरा हरा भरा जंगल है l

आसपास रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि इस स्टोन क्रेसर से उड़ती धूल व इसकी आवाज से वे परेशान हैं विरोध इसलिये नही कर रहे हैं कि ये यही के नेता की देखरेख में चल रहा है नेता जी से दुश्मनी मोल नही ले सकते इसलिये चुपचाप सह रहे हैं l

सतपुली उपजिलाधिकारी द्वारा इस मामले में जांच अधिकारी तहसीलदार सतपुली सुधा डोभाल को बनाया गया था l

हमारे द्वारा जांच अधिकारी को जब पूछा गया तो उनका कहना था कि उक्त स्टोन क्रेसर मानकों को पूरा कर रहा है व सही है l

अब आपको बताते हैं कि पहाड़ो में नेताओं के दबाव में गैरकानूनी कार्यो को किया जाता है यदि कोई बड़ा अधिकारी इसमे एक्शन लेता है तो उक्त अधिकारी के ऊपर दबाव आता है और उक्त अधिकारी मामले को दबा देता हैl

उक्त मामले में जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान ने कहा कि यदि उक्त स्टोन क्रेसर मानकों को पूरा नहीं कर रहा है तो मामले की दुबारा जांच की जाएगीl

 

Also Read This

वीडियो: सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’। 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षाविद् एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज तथा सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में...

शिक्षा जगत के प्रेरणास्रोत बने डॉ. दिनेश वर्तवाल। ‘भारत शिक्षा रत्न सम्मान’ से हुए अलंकृत

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित कार्यों के लिए दून इंटरनेशनल स्कूल के...

Related Posts