UKSSSC Paper Leak: धरना स्थल पहुंचे सीएम धामी। पेपर लीक की कराएंगे CBI जांच 

 देहरादून धरना स्थल पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री बोले– युवाओं के हितों से नहीं होगा कोई समझौता देहरादून। UKSSSC पेपर लीक मामले को लेकर देहरादून में चल रहे धरने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  आज अचानक पहुंच गए। सीएम धामी ने बेरोजगार युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि युवाओं में किसी भी तरह का अविश्वास […]

  •  देहरादून धरना स्थल पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री
  • बोले– युवाओं के हितों से नहीं होगा कोई समझौता

देहरादून। UKSSSC पेपर लीक मामले को लेकर देहरादून में चल रहे धरने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  आज अचानक पहुंच गए।

सीएम धामी ने बेरोजगार युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि युवाओं में किसी भी तरह का अविश्वास ना रहे इसके लिए पेपर लीक की CBI जांच कराने के लिए वो तैयार है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को भरोसा दिलाया—
“मैं पहले दिन से युवाओं के हितों की बात करता आया हूं और आगे भी करता रहूंगा। परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।”

अभ्यर्थियों को मिला भरोसा

धरना स्थल पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति से अभ्यर्थियों में उम्मीद की किरण जगी। उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रखीं। इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों की सभी शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना जाए और त्वरित कार्रवाई हो।

पारदर्शिता पर जोर

सीएम धामी ने कहा कि जांच की निगरानी सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति कर रहे हैं और सरकार पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी ईमानदार अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होगा और जरूरत पड़ी तो और कड़े कदम उठाए जाएंगे।

CBI जांच की मांग पर सहमति

UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा में नकल और पेपर लीक की शिकायतों के बाद सैकड़ों युवा लगातार देहरादून में धरना दे रहे हैं। उनकी मुख्य मांग CBI जांच है, ताकि पूरे मामले की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे। मुख्यमंत्री ने इस मांग को गंभीरता से स्वीकारते हुए CBI जांच कराने का आश्वासन दिया।

Also Read This

ब्रेकिंग : मुनस्यारी के पूर्व थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान दोषी करार, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में सजा

सुशील खत्री,पिथौरागढ़।मुनस्यारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे प्रदीप सिंह चौहान को विशेष सत्र न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) पिथौरागढ़ ने एक चर्चित मामले में दोषी करार दिया...

बड़ी खबर: मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम। दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम हैंडमेड राखियों की बढ़ी मांग, एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार की...

Related Posts