क्राइम: पुलिस ने नष्ट की 160 नाली पर चल रही अफीम की खेती। 4 पर मुकदमा

  • पुरोला में 160 नाली पर अवैध अफीम की खेती नष्ट, चार किसानों पर NDPS एक्ट में मुकदमा

6 मई 2025, पुरोला। रिपोर्ट: नीरज उत्तराखंडी

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत उत्तरकाशी पुलिस, एसओजी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरोला क्षेत्र में 160 नाली (करीब 3.2 हेक्टेयर) भूमि पर की जा रही अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। इस मामले में चार किसानों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/18 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेंद्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण में यह छापेमारी थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत और तहसीलदार बड़कोट रेनू सैनी के नेतृत्व में की गई।

टीम ने डामटा और बर्नीगाड़ क्षेत्र में छानबीन के दौरान ग्राम भौंती के आसपास 120 नाली और ग्राम सिंगुणी के चीणाखेत तोक में 40 नाली जमीन पर अफीम की अवैध खेती पाई।

इन चारों भू-स्वामियों पर दर्ज हुआ मुकदमा:

  1. अमर सिंह पुत्र तेग सिंह

  2. राजेंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह

  3. रणवीर सिंह पुत्र गुलाब सिंह

  4. मैंदर सिंह पुत्र सीताराम
    (सभी निवासी ग्राम सिंगुणी, थाना पुरोला, उत्तरकाशी)

इनके विरुद्ध थाना पुरोला में धारा 8/18 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। फिलहाल मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।


कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

  • मोहन सिंह कठैत, थानाध्यक्ष पुरोला

  • उ0नि0 राजेश कुमार (चौकी प्रभारी नौगांव)

  • उ0नि0 रतन सिंह बिष्ट (चौकी प्रभारी डामटा)

  • हे0का0 अब्बल सिंह, हे0का0 राजेंद्र सिंह

  • कांस्टेबल: रोशन तोमर, देवेंद्र कुमार (552), रणवीर राय (568), कुलवीर भंडारी (156)

  • एसओजी टीम, यमुना वैली

राजस्व विभाग की टीम:

  • श्रीमती रेनू सैनी, तहसीलदार बड़कोट

  • रा.उ.नि. शिवम सिंह, बड़कोट

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts