Uttarakhand News:पुलिस ने 167 किलो बेशकीमती मेडा व पंजा जड़ी-बूटी के साथ दबोचेदो तस्कर

मोरी (उत्तरकाशी) | Uttarakhand News : नीरज उत्तराखंडी 
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मोरी थाना पुलिस ने बेशकीमती जड़ी-बूटियों की तस्करी का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मेडा और पंजा जैसी दुर्लभ जड़ी-बूटियों का 167 किलोग्राम माल बरामद किया है।

मोरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

थानाध्यक्ष मोहन कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर मोरी-नेटवाड़ रोड स्थित कुनारा तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक कैम्पर वाहन (UK07 TD 1167) को रोका।
वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को छह अलग-अलग कट्टों में 152 किलोग्राम प्रतिबंधित मेडा जड़ी-बूटी और एक कट्टे में 15 किलोग्राम पंजा जड़ी-बूटी बरामद हुई।

देहरादून ले जा रहे थे जड़ी-बूटी

पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि उन्होंने यह प्रतिबंधित जड़ी-बूटी लिवाड़ी और मोरी के जंगलों से अवैध रूप से एकत्र की थी, जिसे वे देहरादून में बेचने के इरादे से ले जा रहे थे।
पुलिस ने वाहन को सीज कर लिया है और बरामद जड़ी-बूटी को सुरक्षित कब्जे में लिया गया है।

 दर्ज हुआ मुकदमा

थानाध्यक्ष मोहन कठैत ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 26/41/42 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित वन सम्पदा की तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और मामले में अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

 गिरफ्तार आरोपी

1️⃣ राजेन्द्र सिंह, पुत्र जबर सिंह, निवासी ग्राम जखोल, थाना मोरी, जिला उत्तरकाशी (उम्र 38 वर्ष, चालक)
2️⃣ सूरत सिंह, पुत्र रामचंद्र, निवासी ग्राम लिवाड़ी, थाना मोरी, जिला उत्तरकाशी (उम्र 46 वर्ष)

 बरामद माल

  • मेडा जड़ी-बूटी: 152 किलोग्राम
  • पंजा जड़ी-बूटी: 15 किलोग्राम
  • कैम्पर वाहन: UK07 TD 1167
  • इलेक्ट्रॉनिक तराजू: 01

पुलिस टीम

1️⃣ एएसआई भगतराम नौटियाल
2️⃣ कांस्टेबल आदित्य पंवार
3️⃣ कांस्टेबल बिशन लाल
4️⃣ कांस्टेबल गणेश राणा
5️⃣ पीआरडी जवान दीपक डोभाल

 थानाध्यक्ष का बयान

थानाध्यक्ष मोहन कठैत ने कहा कि —

“मोरी थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित वन संपदा की अवैध तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी व्यक्ति को प्राकृतिक संसाधनों की चोरी और अवैध व्यापार की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts