बड़ी खबर: सिर पर दरांती मारकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस ने पकड़ा..

नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी। उत्तराखंड के बयाणा मनेरी गांव में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कैसे हुआ पूरा मामला पुलिस के अनुसार, घटना 12 सितंबर 2025 की है। बयाणा मनेरी निवासी विष्णु चौहान […]

नीरज उत्तराखंडी 

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के बयाणा मनेरी गांव में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कैसे हुआ पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, घटना 12 सितंबर 2025 की है। बयाणा मनेरी निवासी विष्णु चौहान (33 वर्ष) का अपनी पत्नी वर्षा (28 वर्ष) से खेतीबाड़ी और आर्थिक तंगी को लेकर अक्सर विवाद होता था। कल भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

इसी दौरान विष्णु ने गुस्से में आकर पत्नी के सिर पर दरांती से हमला किया और फिर दुपट्टे से गला घोंट दिया। इसके बाद उसने शव को शौचालय में छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना पर कोतवाली मनेरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में पड़ी महिला को जिला अस्पताल उत्तरकाशी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पिता चत्तर सिंह पंवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विष्णु के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देश पर, पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक मनोज असवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को उसी रात गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। आज उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी का कबूलनामा

पूछताछ में विष्णु ने स्वीकार किया कि छोटी-छोटी बातों को लेकर उसका पत्नी से विवाद होता रहता था। कल झगड़े के दौरान उसने दरांती से वार किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

जानकारी के अनुसार, मार्च 2025 में भी विष्णु को शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करने पर धारा 170 BNSS के तहत जेल भेजा गया था।

पुलिस टीम

  • व0उ0नि0 सुखपाल सिंह
  • हे0कानि0 सतीश भट्ट
  • कानि0 काशीष भट्ट

Also Read This

जॉब ब्रेकिंग : आईआरईएल में निकली 73 पदों पर भर्ती । 2.40 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी...

बद्रीनाथ धाम चोरी प्रकरण: चार दिन की रिमांड के बाद आरोपी प्रमोद नौटियाल ने SIT के सामने कबूला जुर्म, जांच जारी

गिरीश चंदोला / चमोलीबद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी के चर्चित मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को...

Related Posts