Uttarakhand News : पांच पूर्व विधायक और बड़े नेता करेंगे काग्रेस ज्वाइन!

उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि भाजपा के कई दिग्गज नेता और पूर्व विधायक जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, इस संभावित घटनाक्रम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किन नेताओं के नाम […]

उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि भाजपा के कई दिग्गज नेता और पूर्व विधायक जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

हालांकि, इस संभावित घटनाक्रम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

किन नेताओं के नाम आ रहे सामने

मीडिया और राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, जिन नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है, उनमें राजकुमार ठुकराल (रुद्रपुर के पूर्व भाजपा विधायक), भीमलाल आर्य (घनसाली से पूर्व विधायक), नारायण पाल (सितारगंज से पूर्व विधायक) और गौरव गोयल (पूर्व मेयर, रुड़की) के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं।

इसके अलावा लाखन सिंह नेगी (भीमताल से जिला पंचायत सदस्य), अनुज गुप्ता (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, मसूरी) और यशपाल राणा (रुड़की) के नाम भी इस संभावित सियासी घटनाक्रम से जुड़े बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े :Uttarakhand News: 11 मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी! नई सूची जारी

दिल्ली में हो सकती है ज्वाइनिंग

सूत्रों का दावा है कि इन नेताओं की कांग्रेस में ज्वाइनिंग दिल्ली में कराई जा सकती है।

बताया जा रहा है कि इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह भी अहम भूमिका निभा रहे हैं ।

क्या बदलेंगे उत्तराखंड के सियासी समीकरण

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि यह घटनाक्रम सच साबित होता है, तो प्रदेश की कई विधानसभा सीटों पर नए समीकरण बन सकते हैं।

जिन नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, उनका अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छा जनाधार माना जाता है, जिससे चुनावी गणित प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढ़े : LPG Crisis News: गैस आपूर्ति ठप ! फिर चूल्हे पर लौटे हज़ारो लोग

हालाँकि यह खबर फिलहाल सूत्रों और चर्चाओं पर आधारित है। किसी भी दल या नेता की ओर से इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ऐसे में स्थिति स्पष्ट होने के लिए सभी की नजर आगामी अपडेट पर बनी हुई है।

उत्तराखंड की राजनीति में संभावित बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन अंतिम तस्वीर कल ही साफ होगी ।

Also Read This

बड़ी खबर: दून में शराब ओवररेटिंग की शिकायतों पर डीएम का देर रात एक्शन, कई जगह मिलीं अनियमितताएं

ओवररेटिंग की शिकायतों पर जिला प्रशासन की सघन छापेमारी, स्टॉक रजिस्टर अपडेट न मिलने से लेकर अनधिकृत सेल्समैन तक पकड़े गएदेहरादून। 1 अक्तूबर...

सुगंधित पौधों से बनेंगे बाजार योग्य उत्पाद! डॉल्फिन संस्थान में खास ट्रेनिंग

Dehradun News: डॉल्फिन (पी.जी.) इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज, देहरादून के फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री एवं केमिस्ट्री विभाग की ओर से “Essential Oils: From Plant...

Related Posts