बड़ी खबर: : मौखिक परीक्षा के दौरान प्रोफेसर ने की कई छात्राओं से छेड़छाड़।कॉलेज में हंगामा, प्रोफेसर गिरफ्तार 

रुड़की के एक पीजी कॉलेज में मौखिक परीक्षा के दौरान एक शर्मनाक घटना सामने आई है। राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला से आए प्रोफेसर अब्दुल अलीम अंसारी पर 10 से अधिक छात्राओं से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। गुरुवार को घटना के बाद कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र […]

रुड़की के एक पीजी कॉलेज में मौखिक परीक्षा के दौरान एक शर्मनाक घटना सामने आई है। राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला से आए प्रोफेसर अब्दुल अलीम अंसारी पर 10 से अधिक छात्राओं से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। गुरुवार को घटना के बाद कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा हुआ।

जानकारी के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कॉलेज में गुरुवार को फिजिक्स की मौखिक परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए बाहरी परीक्षक के रूप में प्रोफेसर अंसारी को बुलाया गया था। परीक्षा के दौरान उन्होंने छात्राओं के साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं। एक छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने उसके हाथ पर अपना मोबाइल नंबर तक लिख दिया।

घटना से नाराज छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पीड़ित छात्राएं भी थाने पहुंच गईं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलने पर छात्राओं के परिजन भी कोतवाली पहुंचे। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि छात्राओं की सामूहिक तहरीर के आधार पर 50 वर्षीय आरोपी प्रोफेसर अब्दुल अलीम अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और कॉलेज प्रशासन से भी जवाब तलब किया गया है। घटना के बाद छात्राओं में डर और गुस्से का माहौल बना हुआ है।

 

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts