नैनीताल रेप केस: मुस्लिम समाज ने किया आरोपी का पूर्ण बहिष्कार..

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के अंजुमन इस्लामिया ने नाबालिग किशोरी से रेप के 73 वर्षीय आरोपी का पूर्ण बहिष्कार किया है। अंजुमन ने किशोरी की मादद का ऐलान भी किया। इतना ही नहीं, उन्होंने तो सरकार से बाहरी लोगों के सत्यापन कर शहर को दोबारा शांत करने की अपील भी कर दी है। […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के अंजुमन इस्लामिया ने नाबालिग किशोरी से रेप के 73 वर्षीय आरोपी का पूर्ण बहिष्कार किया है। अंजुमन ने किशोरी की मादद का ऐलान भी किया। इतना ही नहीं, उन्होंने तो सरकार से बाहरी लोगों के सत्यापन कर शहर को दोबारा शांत करने की अपील भी कर दी है।
नैनीताल के रज़ा क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में आज नैनीताल की अंजुमन इस्लामिया ने रेप आरोपी के कृत्य की भर्त्सना की। उन्होंने, पीड़िता को हर संभव मदद देने को कहा है। अंजुमन के अध्यक्ष शोएब अहमद के हस्ताक्षरों वाले प्रेस नोट में अंजुमन के सदस्यों ने आरोपी के खिलाफ कोई भी हमदर्दी न बरतते हुए कड़ी से कड़ी सजा देने को कहा है। उन्होंने लिखा है कि मुस्लिम समाज इसकी घोर निंदा करती है और आरोपी का पूर्ण बहिष्कार करती है। अंजुमन ने इस दुख की घड़ी में उस मासूम किशोरी की मदद का एलान किया है। सभी ने एक स्वर में इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े होने का ऐलान किया है। उन्होंने, सरकार, प्रशासन और पुलिस से अपील की है कि बाहरी लोगों का सत्यापन किया जाए और इस शांत शहर में दोबारा शांति बहाल की जाए। अंजुमन के इस प्रशंसनीय कदम पर शहरवासियों में शांति और सुरक्षा की भावना जागृत हो रही है।

Also Read This

सड़क बंद होने का खामियाजा: बेहोश महिला को डंडी-कंडी पर 7 किमी ढोकर पहुंचाया अस्पताल

मोरी (उत्तरकाशी), 1 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सुदूरवर्ती रेक्चा गांव में सड़क बंद होने का खामियाजा एक गंभीर रूप से बीमार महिला को...

उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए ₹7.40 लाख

उत्तरकाशी, 1 अगस्त 2026। नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी के शिकार...

Related Posts