हादसा: सड़क पर लड़ते सांडों से टकराई स्कूटी। दो युवकों की दर्दनाक मौत..

डोईवाला: सड़क पर आपस में लड़ रहे दो सांडों की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात करीब आठ बजे लच्छीवाला पेट्रोल पंप के पास हुआ, जब दोनों युवक डोईवाला से अपने घर लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र क्षेत्री (40) पुत्र दिल […]

डोईवाला: सड़क पर आपस में लड़ रहे दो सांडों की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात करीब आठ बजे लच्छीवाला पेट्रोल पंप के पास हुआ, जब दोनों युवक डोईवाला से अपने घर लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र क्षेत्री (40) पुत्र दिल बहादुर क्षेत्री और विजय लोधी (32) पुत्र दुखीराम लोधी स्कूटी से लच्छीवाला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर लड़ रहे सांडों से उनकी स्कूटी टकरा गई, जिससे वे संतुलन खो बैठे और स्कूटी सड़क पर दूर तक घिसटती चली गई।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना 108 आपातकालीन सेवा और पुलिस को दी। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डोईवाला ले जाया गया। वीरेंद्र क्षेत्री की हालत नाजुक होने के कारण उसे जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया, जबकि विजय लोधी का इलाज सीएचसी डोईवाला में ही जारी था।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के.के. लुंठी ने बताया कि उपचार के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। मृतकों के परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक दिहाड़ी मजदूरी करते थे और अपने परिवारों के लिए रोजी-रोटी कमाने में जुटे थे।

यह हादसा न केवल क्षेत्र में शोक की लहर लेकर आया, बल्कि आवारा पशुओं की समस्या को लेकर भी एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read This

GST विभाग का बड़ा एक्शन: 7 फार्मा कंपनियों पर छापा, ₹3.08 करोड़ सरकारी खजाने में जमा

Haridwar News: उत्तराखंड में कर चोरी और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के कथित दुरुपयोग के मामलों में राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

Dehradun News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार, 22 अक्टूबर को सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में करीब 26...

Related Posts