बड़ी खबर: आर.आर.पी ने धूमधाम से मनाई श्री देव सुमन की जयंती..

देहरादून, 24 मई 2025।
महान क्रांतिकारी और उत्तराखंड के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री देव सुमन की जयंती के अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी द्वारा पार्टी मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सुमन जी के बलिदान को श्रद्धा के साथ याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने श्री देव सुमन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और धूप अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प अर्पण कर सुमन जी को नमन किया। अपने संबोधन में सेमवाल ने श्री देव सुमन के जीवन संघर्ष और उनके अद्वितीय बलिदान को प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा कि आज के युवा को उनके विचारों से सीख लेकर जनहित के कार्यों में अग्रसर होना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा, “राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी सदैव अन्याय और सत्ता के दमन का प्रतिकार करती रही है और आगे भी करती रहेगी, चाहे इसके लिए कोई भी बलिदान क्यों न देना पड़े।”

व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि आज जब देश में लोकतंत्र है, तो जनता को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की बात कही।

कार्यक्रम में जगमोहन झिंकवाण ने श्री देव सुमन के जीवन, विचारों और उनके द्वारा किए गए संघर्षों पर विस्तृत प्रकाश डाला। वहीं, कुलभूषण खंकरियाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सुमन जी का बलिदान उत्तराखंड के इतिहास में एक अमिट अध्याय है।

इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल,
प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल,
प्रदेश कोषाध्यक्ष जगमोहन झिंकवाण,
प्रदेश प्रचार सचिव विनोद कोठियाल,
देहरादून जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुसाईं,
टिहरी जिला अध्यक्ष बिशन सिंह कंडारी,
प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुभाष नौटियाल,
वार्ड अध्यक्ष जगदंबा बिष्ट,
मंजू रावत, सरोज रावत,
समाजसेवी राकेश जदली,
सुमन रावत, शिक्षा चौधरी,
मुकेश कुमार सिंह, मुकेश चमोली,
विमल गुसाईं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य श्री देव सुमन की क्रांतिकारी विचारधारा और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवा पीढ़ी को उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित करना रहा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts