Uttarakhand News: कलयुगी शिक्षक गिरफ्तार। 7 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप

रुड़की। गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला मंगलौर क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस ने 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने और शिकायत करने पर उसके परिजनों को धमकाने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिक्षक ने अपने ही स्कूल की 7 वर्षीय छात्रा […]

रुड़की। गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला मंगलौर क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस ने 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने और शिकायत करने पर उसके परिजनों को धमकाने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिक्षक ने अपने ही स्कूल की 7 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत मंगलौर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

मंगलौर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम (POCSO Act) समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts