बिग ब्रेकिंग(वीडियो):नए मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने संभाला पदभार

देहरादून। उत्तराखंड को नया मुख्य सचिव मिल गया है। 1992 बैच के यूपी कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन ने सोमवार को विधिवत रूप से मुख्य सचिव पद का कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर निवर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उन्हें पदभार सौंपा। समृद्ध प्रशासनिक अनुभव आनंद वर्धन एक अनुभवी और कुशल प्रशासक […]

देहरादून। उत्तराखंड को नया मुख्य सचिव मिल गया है। 1992 बैच के यूपी कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन ने सोमवार को विधिवत रूप से मुख्य सचिव पद का कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर निवर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उन्हें पदभार सौंपा।

समृद्ध प्रशासनिक अनुभव

आनंद वर्धन एक अनुभवी और कुशल प्रशासक माने जाते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में रामपुर और इटावा के जिलाधिकारी (DM) के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। उत्तराखंड में भी वे पौड़ी, हरिद्वार और नैनीताल के DM रह चुके हैं। अपनी प्रशासनिक सूझबूझ और सख्त निर्णय लेने की क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले वर्धन अब प्रदेश की शीर्ष प्रशासनिक कमान संभालेंगे।

नई जिम्मेदारियों की चुनौती

बतौर मुख्य सचिव, आनंद वर्धन के सामने उत्तराखंड की विकास योजनाओं को गति देने और प्रशासनिक सुधारों को प्रभावी तरीके से लागू करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts