पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ 27 मार्च से करेगा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

March 24, 2025
in उत्तराखंड
बड़ी खबर: जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ 27 मार्च से करेगा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

 देवप्रयाग: उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ, देवप्रयाग शाखा ने वेतन वृद्धि और एरियर भुगतान की मांग को लेकर 27 मार्च 2025 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

संविदा श्रमिक संघ ने बताया कि 10 अक्टूबर 2024 को मुख्य महाप्रबंधक, उत्तराखंड जल संस्थान, नेहरू कॉलोनी, देहरादून के साथ 15 बिंदुओं पर एक लिखित समझौता हुआ था, जिसे दिसंबर 2024 से सभी डिवीजनों में लागू किया जाना था। लेकिन अब तक देवप्रयाग शाखा के श्रमिकों (पंप ऑपरेटर्स, फिल्टर ऑपरेटर्स, लाइनमैन और वाल्वमैन) को वेतन वृद्धि और एरियर का भुगतान नहीं किया गया है।

बार-बार दिए गए आश्वासन के बावजूद भुगतान नहीं
संघ के अनुसार, अधिशासी अभियंता, देवप्रयाग और सहायक अभियंता, कीर्तिनगर को कई बार मौखिक और लिखित रूप से श्रमिकों के वेतन और एरियर भुगतान के संबंध में अवगत कराया गया, लेकिन हर बार केवल झूठे आश्वासन ही मिले।

इससे आक्रोशित होकर संविदा श्रमिक संगठन ने 27 मार्च 2025 को अधिशासी अभियंता, देवप्रयाग को एक पत्र सौंपा। पत्र में यह साफ किया गया कि यदि सभी योजनाओं के श्रमिकों को बढ़ा हुआ वेतन और एरियर का भुगतान नहीं किया गया तो 27 मार्च 2025 से जल संस्थान अधिशासी अभियंता कार्यालय, देवप्रयाग में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

संघ पदाधिकारियों की अपील

संविदा श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन से अपील की है कि समझौते की शर्तों के अनुसार वेतन वृद्धि और एरियर का शीघ्र भुगतान किया जाए, ताकि श्रमिकों को आंदोलन का रास्ता न अपनाना पड़े।


Previous Post

राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का शुभारंभ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

Next Post

बड़ी खबर: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का उग्र प्रदर्शन

Next Post
बड़ी खबर: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का उग्र प्रदर्शन

बड़ी खबर: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का उग्र प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: दून को मिलेगा नया फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी निजात..
  • PM Kisan Yojana 20वीं किस्त: इस दिन आ सकती हैं ₹2000 !
  • बिग न्यूज: 1 अगस्त 2025 से होंगे ये 6 बड़े फाइनेंशियल बदलाव। आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
  • खूनी संघर्ष: बीटीसी प्रत्याशी पर विरोधी प्रत्याशी ने किया हमला।अस्पताल में भर्ती
  • बड़ी खबर: मेट्रो की जमीन पर पार्क! राष्ट्रवादी पार्टी ने लगाए जमीन खुर्द-बुर्द के गंभीर आरोप
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!