हादसा (दुखद): ट्रॉली से नदी पार करते समय टौंस नदी में बह गई किशोरी, मचा हड़कंप

मोरी (उत्तरकाशी), 8 सितंबर 2025। नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड के भखवाड़ गांव में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रॉली के सहारे टौंस नदी पार कर रही 15 वर्षीय किशोरी अचानक नदी में गिरकर बह गई। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है और SDRF व पुलिस की टीमों […]

मोरी (उत्तरकाशी), 8 सितंबर 2025। नीरज उत्तराखंडी 
उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड के भखवाड़ गांव में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रॉली के सहारे टौंस नदी पार कर रही 15 वर्षीय किशोरी अचानक नदी में गिरकर बह गई।

घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है और SDRF व पुलिस की टीमों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा?

ग्राम भखवाड़ के निचली शेरा तोक निवासी सबीना पुत्री यासीन अपनी मौसी मेमना के साथ सुबह ट्रॉली से टौंस नदी पार कर रही थी।

इसी दौरान ट्रॉली का रस्सा अचानक फंस गया और संतुलन बिगड़ गया। हादसे में सबीना ट्रॉली से नीचे गिर गई और नदी की तेज धारा में बह गई।

ग्रामीणों की मजबूरी

स्थानीय लोगों का कहना है कि टौंस नदी पर पैदल पुल का निर्माण न होने के कारण ग्रामीण वर्षों से जान जोखिम में डालकर ट्रॉली के सहारे आवाजाही कर रहे हैं। कई बार हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन अब तक पुल बनाने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए।

बचाव अभियान जारी

घटना की जानकारी मिलते ही मोरी पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और नदी में गुमशुदा बच्ची की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

लोगों में आक्रोश

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द टौंस नदी पर पुल निर्माण की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

Also Read This

जॉब ब्रेकिंग : आईआरईएल में निकली 73 पदों पर भर्ती । 2.40 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी...

बद्रीनाथ धाम चोरी प्रकरण: चार दिन की रिमांड के बाद आरोपी प्रमोद नौटियाल ने SIT के सामने कबूला जुर्म, जांच जारी

गिरीश चंदोला / चमोलीबद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी के चर्चित मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को...

Related Posts