Uksssc News: अफवाहों पर न दें ध्यान। इस दिन होगी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 

देहरादून, 15 सितंबर 2025। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने स्पष्ट किया है कि स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा निर्धारित समयानुसार ही आयोजित की जाएगी। परीक्षा को स्थगित किए जाने की अफवाहें सोशल मीडिया पर चल रही थीं, जिन्हें आयोग ने सिरे से खारिज कर दिया है। आयोग के विज्ञापन संख्या 70/उ०अ०से०च०आ०/2025 […]

देहरादून, 15 सितंबर 2025।
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने स्पष्ट किया है कि स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा निर्धारित समयानुसार ही आयोजित की जाएगी। परीक्षा को स्थगित किए जाने की अफवाहें सोशल मीडिया पर चल रही थीं, जिन्हें आयोग ने सिरे से खारिज कर दिया है।

आयोग के विज्ञापन संख्या 70/उ०अ०से०च०आ०/2025 दिनांक 09 अप्रैल 2025 और परीक्षा विज्ञप्ति संख्या 319/गोपन/2025-26 दिनांक 11 सितंबर 2025 के तहत यह परीक्षा 21 सितंबर 2025 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित होगी।

प्रवेश पत्र जारी

इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 15 सितंबर 2025 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

अफवाहों पर न दें ध्यान

आयोग ने कहा है कि सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर परीक्षा स्थगन से जुड़ी खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं। आयोग ने परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और परीक्षा नियत तिथि पर ही कराई जाएगी।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

  • उम्मीदवार परीक्षा से एक दिन पहले ही अपना परीक्षा केंद्र अवश्य देख लें ताकि परीक्षा वाले दिन कोई असुविधा न हो।
  • प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें
  • किसी भी अफवाह पर ध्यान न देकर केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे बिना किसी भ्रम के परीक्षा की तैयारी करें और निर्धारित समय पर परीक्षा में सम्मिलित हों।

Also Read This

बड़ी खबर: ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला, कांग्रेस के पदों से हटने का किया ऐलान

देहरादून: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से उनके पूर्व OSD से जुड़े मामले में कार्रवाई और देहरादून में नकदी व आभूषण बरामद होने की...

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

Related Posts